एक्सप्लोरर

अमरावती और उदयपुर हत्याकांड का आतंकी कनेक्शन, NIA के एक्शन से घटनाओं पर लगी लगाम

Amravati and Udaipur Killings: एनआईए के मुताबिक उदयपुर के कन्हैयालाल और अमरावती के उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी एक आतंकी मॉड्यूल पर काम करते थे.

NIA Chargesheet on Amravati and Udaipur Killings: उदयपुर के कन्हैयालाल और अमरावती के उमेश कोल्हे के हत्याकांड में एनआईए ने अपनी चार्जशीट फाइल कर दी है. कन्हैया लाल की हत्या में एनआईए ने 11 लोगों को दोषी बनाया है जबकि अमरावती में उमेश कोल्हे की हत्या के लिए भी 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इन दोनों हत्याओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था. NIA के मुताबिक दोनों हत्याओं के पीछे जिहादी मानसिकता के लोगों का हाथ था. 

एनआईए की त्वरित कार्रवाई से इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगी. NIA के मुताबिक, बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान की प्रतिक्रिया के रूप में इन हत्याओं को अंजाम दिया गया था. इन हत्याओं के लिए कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई को दोषी ठहराया गया है. 

उदयपुर हत्याकांड का पाक कनेक्शन

उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या में पाकिस्तान का कनेक्शन भी सामने आया है. एनआईए की पेश चार्जशीट में पाकिस्तान के दो लोगों को भी आरोपित बनाया गया है. जयपुर की विशेष अदालत में गुरुवार को पेश चार्जशीट में एनआईए ने स्पेशल कोर्ट को बताया कि कन्हैयालाल की हत्या पूरी तरह आतंकी वारदात थी, जो देशभर में डर फैलाने के लिए की गई थी. चार्जशीट में पाकिस्तान के कराची शहर में रहने वाले दो लोगों को भी आरोपी बनाया है. दोनों कई व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए भारतीय मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे थे. 

देश की एकता पर हमला था- NIA

चार्जशीट में आगे कहा गया है कि मुख्य दोषियों के अलावा तब्लीगी जमात के मौलवी सहित कई लोग भी साजिश में शामिल थे. NIA के मुताबिक उदयपुर के कन्हैयालाल और अमरावती के उमेश कोल्हे की हत्या के आरोपी एक आतंकी मॉड्यूल पर काम करते थे. ये सभी कट्टरपंथी तब्लीगी समाज से जुड़े थे. जांच एजेंसी ने कहा कि देश विरोधी तत्वों ने इस तरह की घटनाओं के जरिए भारत की एकता और अखंडता पर हमला किया था. 

नूपुर शर्मा के समर्थन पर हुईं हत्याएं

बता दें कि बीजेपी की निष्कासित नेता नूपुर शर्मा का पोस्ट शेयर करने के कारण 21 जून की रात को उमेश कोल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसी तरह से उदयपुर में 28 जून 2022 को मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने दुकान में घुसकर कन्हैयालाल का गला रेत दिया था. कन्हैयालाल के बेटे ने फेसबुक पर नूपुर शर्मा के पोस्ट को लाइक कर दिया था. इन घटनाओं के बाद देश में डर का माहौल पैदा हो गया था. 

ये भी पढ़ें-Charles Sobhraj: 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज आज नेपाल जेल से आएगा बाहर, 19 साल से काट रहा है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
LIVE: राहुल गांधी की चाय मीटिंग के बीच ममता का बड़ा फैसला, कोलकाता में TMC का प्रोटेस्ट
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget