एक्सप्लोरर

दिल्ली को दहलाने की पाक की साज़िश का पर्दाफाश, NIA ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

एनआईए ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, वो सभी केरल और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं और इनका संबंध पाकिस्तान के अलकायदा संगठन से बताया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली को दहलाने की पाक की नापाक साजिश का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है. एनआईए ने इस बारे में केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्तौल, बुलेटप्रूफ जैकेट, बारूद, संवदेनशील वीडियो आदि बरामद हुए हैं. ये सभी अलकायदा ग्रुप से संबधित बताए गए हैं और ये लोग पाकिस्तान के पेशावर में बैठे अलकायदा कमांडर हमजा भाई के संपर्क में थे.

एनआईए ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, वो सभी केरल और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं और इनका संबंध पाकिस्तान के अलकायदा संगठन से बताया गया है. केन्द्रीय खुफिया एजेंसी आईबी को सूचना मिली थी कि अलकायदा का एक ग्रुप भारत में आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है. आईबी ने इस सूचना को एनआईए के साथ साझा किया. एनआईए ने जब जाल बिछाया तो पता चला कि इनके निशाने पर राजधानी दिल्ली भी है और इन लोगों को आतंक फैलाने के लिए भीड़ भरी जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग और बम धमाके करने थे.

इन लोगों से पूछताछ के दौरान एनआईए जानना चाहता है कि दिल्ली एनसीआर के कौन से इलाके इनके निशाने पर थे. साथ ही इनके हैंडलर ने इनसे यह भी कहा था कि हथियार बारूद लेने के लिए इनकी एक टीम श्रीनगर आ जाए और फिर डार्कनेट के जरिए उससे संपर्क करे तो उसके लोग उन्हे वहां हथियार गोलाा बारूद मुहैया करा देंगे.

इनके पास से बरामद सामान में जो बॉडी आर्मर मिला है, इसे बनाने के लिए भी इन्हे ऑनलाइन ट्रेनिग मिली थी और पिस्तौल बनाने की भी. इसके अलावा अपने आका के कहने पर इन लोगों ने स्थानीय स्तर पर मिलने वाला बारूद भी एकत्र करना शुरू कर दिया था, जिससे वो भी वक्त जरूरत पर काम आए. पूछताछ के दौरान पता चला है कि इस टीम का लीडर केरल का रहने वाला मुर्शिद है. ये लोग आतंक और दहशत कहां-कहां फैलानी है इसके लिए पाकिस्तान में बैठे आका से निर्देश ले रहे थे.

अब तक की जांच और पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग पेशावर में बैठे अलकायदा कमांडर हमजा भाई के संपर्क में थे और इन लोगों ने बम बनाने की भी ऑनलाइन ट्रेनिंग ली थी. एनआईए को अब तक की जांच के दौरान इनके पास से अनेक संवेदनशील वीडियो भी बरामद हुए हैं. फिलहाल एनआईए इन सभी को रिमांड पर लेकर इनसे राज उगलवाने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: आई विटनेस का दावा- दिशा सालियान के साथ हुआ था बलात्कार, पता लगाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत  Exclusive: कृषि बिलों से MSP और मंडी खत्म नहीं होंगी, फैलाया जा रहा है भ्रम-कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget