एक्सप्लोरर

NHAI ने पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में चीनी कंपनी को किया बैन

एनएचएआई ने पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के ऊपर बन रहे चार लेन के पुल का गार्डर गिरने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है. एनएचएआई ने चीनी कंपनी समेत पांच पर रोक लगा दी है.

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पश्चिम बंगाल में एक निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरने के मामले में जिम्मेदार पायी गयी निर्माण कंपनियों को अपनी किसी भी परियोजना में हिस्सा लेने से रोक दिया है. इसमें एक चीन की कंपनी भी शामिल है.

राज्य में फरक्का बैराज पर गंगा नदी के ऊपर बन रहे निर्माणाधीन पुल के लॉन्चिंग गार्डर का एक हिस्सा 16 फरवरी 2020 को गिर गया, जिससे पुल का खड़ा हुआ हिस्सा भी ढह गया और इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गयी.

एनएचएआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘ एनएचएआई ने 16 फरवरी 2020 को पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के ऊपर बन रहे एक नए चार लेन के पुल का गार्डर गिरने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है. यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के फरक्का-रायगंज खंड को जोड़ने वाले मार्ग में फरक्का बैराज पर बन रहा है. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी.’’

एनएचएआई ने कहा कि चीन की क्विंगदाओ कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड और घरेलू कंपनी आरकेईसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड पर संयुक्त रूप से भविष्य में किसी परियोजना में भागीदार बनने से रोक लगा दी है. साथ ही दोनों कंपनियां अलग-अलग भी अगले तीन साल तक एनएचएआई की किसी निविदा में बोली नहीं लगा सकेंगी.

इसके अलावा वैक्स कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और नागेश कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी समान तरीके से रोक लगायी गयी है. साथ ही दिल्ली की एनसी इंफ्राकॉन कंसल्टेंट पर तीन साल के लिए संयुक्त या पृथक तौर पर निविदा प्रक्रिया का हिस्सा बनने से रोक लगायी गयी है.

गौरतलब है कि दुर्घटना के बाद एनएचएआई ने मामले की जांच के लिए एक सेतु विशेषज्ञ की नियुक्ति की थी. विशेषज्ञ ने अपनी जांच में घटना का जिम्मेदार ठेकेदार, डिजाइन परामर्शक और लॉन्चिंग गार्डर के डिजाइनर के बीच समन्वय की कमी को पाया. जांच में ठेकेदार और परामर्शक को डिजाइन और लॉन्चिंग गार्डर प्रणाली में दोष के लिए जिम्मेदार ठहराया गया. जांच के दौरान वह इस असफलता के लिए कोई ठोस कारण पेश नहीं कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
नेशनल हेराल्ड केस: राहुल-सोनिया ने दिल्ली HC में दाखिल किया जवाब- 'ED की कार्रवाई...'
नेशनल हेराल्ड केस: राहुल-सोनिया ने दिल्ली HC में दाखिल किया जवाब- 'ED की कार्रवाई...'
बांग्लादेश से रिश्तों पर भारत ने साफ किया स्टैंड - 'मौजूदा समय में...'
बांग्लादेश से रिश्तों पर भारत ने साफ किया स्टैंड - 'मौजूदा समय में...'
दिल्ली BJP मुख्यालय में अमित शाह की बड़ी बैठक, क्या है मीटिंग का एजेंडा?
दिल्ली BJP मुख्यालय में अमित शाह की बड़ी बैठक, क्या है मीटिंग का एजेंडा?

वीडियोज

Jamui Viral Video Case: जमुई एनकाउंटर के बाद बेटियों की सुरक्षा पर घमासान, Samrat सरकार पर सवाल!
Sandeep Chaudhary: हिंदू-मुसलमान..यूपी का होगा कल्याण? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election 2027
Nandan Yadav Jamui Viral Video Case: आरोपी की जाति...गमछे का रंग...सियासत बदरंग! | Bihar News
UP Election 2027 | Chitra Tripathi: उत्तर प्रदेश में 'धर्मयुद्ध',कौन किसके विरुद्ध? | Akhilesh Yadav
Jamui Viral Video Case: जमुई कांड पर आया बड़ा अपडेट | Samrat Chaudhary | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश से रिश्तों पर भारत ने साफ किया स्टैंड - 'मौजूदा समय में...'
बांग्लादेश से रिश्तों पर भारत ने साफ किया स्टैंड - 'मौजूदा समय में...'
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- 'जो रेप करेगा उसका मर्डर होगा'
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह बोले- 'जो रेप करेगा उसका मर्डर होगा'
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
घर में कैसे बनाएं KFC जैसा चिकन फ्राई? ये रही रेसिपी
घर में कैसे बनाएं KFC जैसा चिकन फ्राई? ये रही रेसिपी
TRE-4.0 में होगी 32388 शिक्षकों की भर्ती, BPSC ने जारी किया नया विज्ञापन
TRE-4.0 में होगी 32388 शिक्षकों की भर्ती, BPSC ने जारी किया नया विज्ञापन
Embed widget