एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना की तीसरी लहर पर डॉ. वीके पॉल ने कहा- अगले 100 दिन काफी क्रिटिकल, सतर्क रहने की जरूरत

Coronavirus: डॉ. वीके पॉल का कहना है कि थर्ड वेव हमें नहीं आने देना है. ये संभव है कि जैसे टीकाकरण बढ़ जाता है वैसे हम एक सेफ जोन में पहुंच जाएं.

नई दिल्ली: नीति आयोग के डॉ. वीके पॉल का कहना है कि अगले 100 दिन काफी गंभीर है और इसमें चूक होने पर जिस तीसरी लहर की बात की जा रही है वो आ सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुनिया के कई देशों में केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं. ऐसे में तंत्र को और जनता को भी सतर्क रहने की जरूरत है. खुद प्रधानमंत्री मोदी भी इसको लेकर आगाह कर चुके हैं.

डॉ. वीके पॉल का कहना है, 'थर्ड वेव हमें नहीं आने देना है. ये संभव है कि जैसे टीकाकरण बढ़ जाता है वैसे हम एक सेफ जोन में पहुंच जाएं लेकिन ये अगले सौ से सवा सौ दिन बहुत क्रिटिकल है. तंत्र को भी और जनता को सतर्क रहने की जरूरत है.' डॉ. वीके पॉल के मुताबिक अगले सौ, सवा सौ दिन बहुत गंभीर है. इस बीच थोड़ी सी चूक हुई तो जिस तीसरी लहर की बात हो रही है वो सच हो जाएगी. डब्ल्यूएचओ से लेकर केंद्र सरकार और खुद पीएम मोदी इसको लेकर आगाह कर रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार दुनिया के बाकी देशों में बढ़ते केस को लेकर आगाह कर रहा है. यूरोप और एशिया के कई देशों में लगातार कोरोना के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़ रहे है. फिर चाहे वो यूरोप के देश यूके, स्पेन या नीदरलैंड हो या फिर एशिया के बांग्लादेश, थाईलैंड, इंडोनेशिया, म्यांमार जैसे देशों हों. इन सभी देशों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वो भी काफी तेजी से.

कोरोना केस बढ़े

डॉ. वीके पॉल का कहना है, 'मौजदा वक्त में अमेरिका को छोड़ साउथ और नॉर्थ अमेरिका रीजन में सिचुएशन गुड टू बैड हो रही है, ये फैक्ट है. इसलिए हमने भी दिखाया कि ओवरऑल दुनिया तीसरी लहर की तरफ बढ़ रही है. पीएम ने भी इसका जिक्र किया. ये हमारे लिए चेतावनी है. वॉर्निंग लेकर चलिए. सब कुछ टेकन फॉर ग्रांटेड नहीं हो सकता है.' कोरोना केस में स्पेन में पिछले हफ्ते के मुकाबले 64% बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह इंडोनेशिया, बांग्लादेश, थाईलैंड में भी केस बढ़े हैं.

उन्होंने कहा कि भारत में इस समय दूसरी लहर की तरह केस नहीं आ रहे हैं लेकिन अभी भी करीब 40 हजार के पास नए मामले सामने आ रहे है. वहीं चिंता इस बात कि भी है कि भारत में केस डिक्लाइन रेट यानी केस कम होने की रफ्तार भी काफी धीमी है. खुद सरकार इसको लेकर चिंतित है. फिलहाल भारत में केस में कमी तो आई है लेकिन केस खत्म नहीं हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक नए मामलों में कमी आई है, 5 से 11 मई में जहां औसतन 3,87,029 केस सामने आ रहे थे वहीं 14 से 16 जुलाई के बीच ये औसतन 40,336 हो गया है. वहीं पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर 1.99% है. देश मे एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है और अब देश मे 4,30,422 केस है. संक्रमण से ठीक होने की बात करें तो रिकवरी रेट 97.3% है. लेकिन चिंता की बात यह है कि अभी भी भारत के 73 जिलों से रोजाना 100 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे है. 47 जिले ऐसे है जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: ICMR का दावा, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ से 95 और एक डोज़ से 82 फीसदी तक कम हो जाता है मौत का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget