जल्द ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्षः राहुल गांधी
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि अध्यक्ष पद को लेकर अनिश्चितता के चलते संगठनात्मक गतिविधियां एक तरह से ठप पड़ गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस में हर स्तर पर फेरबदल में जुटे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही नए प्रदेश प्रमुख की नियुक्ति कर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा. राहुल ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एस एम सुल्तान को यह भरोसा दिलाया, जिन्होंने दिल्ली में उनसे मुलाकात की.
कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग-अलग राज्यों से आए कांग्रेस के नेताओं से भी यहां पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की. उनसे मुलाकात करने वाले पार्टी के ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, आंध्र प्रदेश और पंजाब के नेता एवं कार्यकर्ता थे.
उप्र कांग्रेस समिति के महासचिव और बनारस से पार्टी के नेता सुल्तान ने उन्हें राज्य में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों के बाद की स्थिति से वाकिफ कराते हुए संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी.
गौरतलब है कि उप्र कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर को नई नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहने को कहा गया है. वहीं, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि अध्यक्ष पद को लेकर अनिश्चितता के चलते संगठनात्मक गतिविधियां एक तरह से ठप पड़ गई है. हालांकि, राहुल ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश को भी नया अध्यक्ष मिल जाएगा.
विधानपरिषद चुनाव में BSP के लिये एक सीट छोड़ेगी SP उन्नाव रेप कांडः बीजेपी विधायक का विवादित बयान-क्या 3 बच्चों की मां से कोई रेप करता है?Source: IOCL



























