एक्सप्लोरर

New Rules from 1st September: एक सितंबर से होने जा रहे हैं यह चार बड़े बदलाव, आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

हर महीने की तरह आने वाले सितंबर 2021 में कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है या फिर नए नियम लागू होंगे. यह सभी नियम आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए हैं.

New Rules from 1st September: हर महीने देश में कुछ ना कुछ नए नियम लागू या होते या फिर नियमों में बदलाव होता है. यह बदलाव महीने की पहली तारीख से लागू होते हैं. हर महीने की तरह आने वाले सितंबर 2021 में कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है या फिर नए नियम लागू होंगे. 

यह सभी नियम आम आदमी के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े हुए हैं. इसलिए महीने की शुरुआत से पहले आप भी इन बदलावों को जान लें, जिससे आने वाले वक्त में आपको मुश्किलों का सामना ना करना पड़े. 

​PF UAN से आधार लिंकिंग करना जरूरी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ खाता को आधार नंबर के साथ पीएफ अकाउंट और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को लिंक अनिवार्य कर दिया गया है. इसे लिंक करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है. यानी अगर आपने मंगलवार तक अपने पीएफ खाते को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) नंबर से लिंक नहीं किया तो आपके खाते में कंपनी की तरफ से पैसा जमा में होने में दिक्कत होगी. दोनों को लिंक करने की आखिरी तारीख पहले ही दो बार बढ़ाई जा चुकी है.  इसलिए इस बात की संभावना कम है कि इस बार लास्ट डेट आगे बढ़ेगी.

तेजस रैक के साथ  चलेगी राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
सबसे प्रतिष्ठित और प्रीमियम ट्रेनों में से एक 02309/02310 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) स्पेशल ट्रेन अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस रैक के साथ चलेगी.  तेजस रैक से 02309/02310 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन एक सिंतबर 2021 से शुरू हो सकता है. 

इस बदलाव से पटना से दिल्ली का सफर यात्रियों के लिए सुखद यात्रा अनुभव होगा. आकर्षक आंतरिक बनावट करते हुए ऐसा बर्थ का प्रावधान किया गया है जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव हो. 

जीएसटी रिटर्न पर एक सितंबर से नया नियम
जीएसटी कलेक्शन में गिरावट को देखते हुए सरकार ने देर से टैक्स जमा करने वालों नकेस कसने की तैयारी की है. अब सरकार ने कहा है कि जीएसटी पेमेंट में देरी की स्थिति में एक सितंबर से नेट टैक्स पर ब्याज लगेगा. सरकार ने कहा है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के भुगतान में देरी की स्थिति में एक सितंबर से कुल कर देनदारी पर ब्याज लेगा.

इस साल की शुरुआत में उद्योग ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के बकाया ब्याज की वसूली के निर्देश पर चिंता जताई थी. ब्याज कुल देनदारी पर लगाया गया था. 19 सितंबर को जीएसटी दरों में संशोधन और अन्य मुद्दों काउंसिल की बैठक होगी. इस बैठक में कंपन्सेशन सेस और कंपन्सेशन पेमेंट में आई की कमी पर विचार हो सकता है. 

पंजाब नेशनल बैंक ब्याज दर में करेगा कटौती
पंजाब नेशनल बैंक ने अगले महीने से अपने ग्राहकों को झटका देने का मन बनाया है. बैंक एक सितंबर से बचत खाते में  जमा रकम पर ब्याज दर में कटौती करने जा रहा है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक नई ब्याज दर 2.90% सालाना होगी, अभी तक यह 3% सालाना है. बैंक में खाते खुलवाने वाले नए ग्राहकों और पुराने खाता धारकों दोनों के लिए नई ब्याजदर लागू होगी.

Coronavirus: क्या एलर्जी वाले लोगों को टीका लगाया जा सकता है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Monsoon Diseases: कोरोना काल में खुद को मौसमी बीमारियों से इस तरह बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget