एक्सप्लोरर

अब राजनीतिक दलों को विदेश से मिलने वाले चंदे की जानकारी देनी होगी, सरकार ने बनाए नियम

विदेश से मिलने वाले चंदे को लेकर सरकार के नियम का सत्तापक्ष और विपक्ष ने स्वागत किया है. कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मैं इस नियम के पक्ष में हूं, पारदर्शिता होनी चाहिए.

नई दिल्ली: राजनीतिक दलों को अब विदेश से मिलने वाले चंदे की जानकारी देनी होगी. हालांकि अब से पहले मिले विदेशी चंदे की जानकारी देने की जरूरत नहीं है. पिछले हफ्ते पेश हुए बजट में इससे जुड़ा प्रावधान पास कराया गया है.

राजनीतिक दलों पर नजर रखने वाली संस्था असोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स ADR द्वारा हाल में जारी की गई रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई थी कि पार्टियों को विदेश से मिलने वाले चंदे में कई तरह की गड़बड़ियां थी. चंदा देने वाली कम्पनियों के रिकॉर्ड और दस्तावेज अधूरे थे. एक बात ये भी सामने आई थी कि चंदे का ज्यादातर हिस्सा बीजेपी को मिला है. ये रिपोर्ट साल 2016-17 और 2017-18 में मिले चंदे पर आधारित थी.

राजनीतिक दलों को मिलने वाले विदेशी चंदे को लेकर सवाल उठते रहे हैं. यही वजह है कि अब इसको लेकर सरकार ने कदम उठाया है. अब नए प्रावधान से पार्टियों को आधिकारिक रूप से विदेशी चंदे का विवरण देना होगा. हालांकि अब से पहले के विदेशी चंदे की जानकारी कभी सामने नहीं आ पाएगी.

नए प्रावधान का सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं ने स्वागत किया है. कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि मैं इसके पक्ष में हूं, पारदर्शिता होनी चाहिए. वहीं बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि चुनाव सुधार की दिशा में अच्छा कदम है. इससे किसी भी पार्टी को नुकसान या लाभ नहीं होगा.

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016-17 और 17-18 के बीच कंपनियों से मिले चंदे के तहत बीजेपी को 1731 कंपनियों से लगभग 915 करोड़ मिले. जबकि कांग्रेस को 151 कम्पनियों से मात्र 55 करोड़ मिले. एनसीपी को 23 कम्पनियों से 7 करोड़ चंदा मिला.

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 से 2018 के बीच बीजेपी, कांगेस, सीपीएम समेत सभी छः राष्ट्रीय पार्टियों को 1059 करोड़ चंदा मिला जो एक बार में 20,000 रुपए से ज्यादा था. इसका 93% हिस्सा यानी करीब 958 करोड़ कम्पनियों से मिला था.

राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने वाले चंदे में करीब 22 करोड़ रुपए ऐसी कम्पनियों से मिले जिनके बारे में ये बात स्पष्ट नहीं थी कि वो क्या काम करती हैं. वहीं करीब 120 करोड़ देने वाली 916 कंपनियों के पते का जिक्र नहीं था. 76 कंपनियां ऐसी थी जिनके PAN खातों की जानकारी नहीं थी और जिन्होंने पार्टियों को 2 करोड़ का चंदा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget