एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'ये BJP और RSS...', नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होंगे JDS चीफ एचडी देवगौड़ा

New Parliament Building Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी सहित 20 विपक्षी दलों से अलग राय रखते हुए जेडीएस ने कहा कि वो कार्यक्रम में शामिल होगी.

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है. कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सहित 20 दलों ने उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की है, लेकिन इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (JDS) के चीफ एच. डी. देवगौड़ा ने गुरुावर (25 मई) को कहा कि वो कार्यक्रम में जाएंगे. 

उन्होंने कहा, ''मैं उद्घाटन समारोह में शामिल होऊंगा. संसद देश के लोगों के टैक्स के पैसे से बनाई गई है. यह देश की है. ये कोई बीजेपी और आरएसएस का ऑफिस नहीं है.'' इसी के साथ संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में विपक्षी दसों में से जेडीएस के अलावा एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), शिरोमणि अकाली दल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP), आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी((YSRCP) और लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान)  शामिल होगी. 

समारोह में शामिल होने वाले दलों ने क्या कहा?
टीडीपी ने बताया कि एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्यसभा सदस्य कनकमेदला रवींद्र कुमार को समारोह में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को कहा है. वहीं बसपा की अध्‍यक्ष मायावती ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करना अनुचित है. शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह ने कहा कि देश को संसद भवन मिल रहा है और यह गर्व का क्षण है, हम नहीं चाहते कि इस समय कोई राजनीति हो. सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी कहा कि राजनीतिक मतभेदों को दूर रखते हुए कार्यक्रम में सबको शामिल होना चाहिए.

बहिष्कार करने वाले दलों का क्या कहना है?
उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने वाले दलों में कांग्रेस, टीएमसी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू, सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल है.

इसके अलावा उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके), राष्ट्रीय लोकदल और तेलगांना के मुख्यमंत्री केसीआर की बीआरएस शामिल नहीं होंगे.  इन दलों ने बहिष्कार की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उद्घाटन नहीं कराना लोकतंत्र पर हमला है. बता दें कि रविवार (28 मई) को पीएम मोदी संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Inauguration: विपक्ष के बहिष्कार के बीच ये 24 पार्टियां होंगी नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल, JDS-BSP का भी मिला साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget