एक्सप्लोरर

Parliament Building Inauguration: किसी ने संसद की ताबूत से की तुलना तो किसी ने बताया 'कलंकित', जानें उद्घाटन के बाद किस नेता ने क्या कहा

New Parliament Building: नए संसद भवन पर घमासान थम नहीं रहा है. JDU बोली- लिखा जा रहा कलंक का इतिहास. ओवैसी ने पीएम मोदी पर बोला हमला.

New Parliament Building nauguration: देश के नवनिर्मित संसद भवन का आज रविवार (28 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन हो गया. इस मौके को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं. संसद के उद्घाटन समारोह को लेकर राजनीति भी जारी है. कांग्रेस, टीएमसी, आप, एनसीपी, डीएमके समेत 21 दलों ने कार्यक्रम का विरोध किया है, तो एनडीए और गैर-एनडीए को मिलाकर 25 दलों ने कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया. उद्घाटन के बाद अब दोनों पक्षों के नेताओं ने इसे लेकर बयान दिया है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद ट्वीट कर लिखा, आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है. संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी.

ओम बिरला ने कहा महत्वपूर्ण क्षण

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, संसद के नए भवन का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से लोकार्पण हमारे लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण है. लोकतंत्र का यह नया मंदिर एकता, अखंडता, समता, न्याय व बंधुत्व की भावना को सशक्त करते हुए हम सभी के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रेरणा बनेगा.

बीजेपी ने कहा ऐतिहासिक

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा, ऐतिहासिक क्षण! 'नए भारत' की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है. सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, रिकॉर्ड समय में निर्मित ये प्रतिष्ठित संरचना, 60,000 से अधिक श्रमयोगियों के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है. नए संसद भवन के हमारे सपने को साकार करने वाले सभी श्रमयोगियों का हृदय से आभार.

केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, भारत, सभी लोकतंत्रों की जननी, नए संसद भवन के शानदार उद्घाटन के माध्यम से अपने समय-सम्मानित मूल्यों और शानदार विरासत का उदाहरण देता है.

आप नेता ने कहा- शहंशाह ने संविधान दफना दिया

आप आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री, एक शहंशाह ने ताजमहल में मुमताज़ को दफ़नाया था और पूरी दुनिया देखने आती है. आज एक शहंशाह ने संविधान दफना दिया है,और लोग तो देखने आयेंगे ही.

जेडीयू ने नए संसद भवन के उद्घाटन को देश के लिए कलंकित करने वाला बताया है. जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा,  "नए संसद का उद्घाटन तानाशाही और देश में मोदी इतिहास लागू किया जा रहा है. नए संसद के जरिए देश के कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है.

सुप्रिया सुले ने बताया अधूरा कार्यक्रम

एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, बिना विपक्ष की उपस्थिति के नए संसद भवन का उद्घाटन संपन्न नहीं हो सकता, इसका मतलब है कि देश में लोकतंत्र नहीं है. ये एक अधूरा कार्यक्रम है. 3 दिन पहले हमें व्हाट्सएप पर निमंत्रण भेजा गया. वे फोन पर विपक्ष के नेताओं से संपर्क कर सकते थे. सुले ने आगे कहा, पुराने संसद भवन से हमारी यादें जुड़ी हुई हैं. हम सभी पुराने संसद भवन से प्यार करते हैं, वह भारत की आजादी का वास्तविक इतिहास है, लेकिन अब हमें नए संसद भवन में जाना होगा.

आरजेडी का विवादित ट्वीट

राष्ट्रीय जनता दल ने नए संसद भवन को लेकर विवादित ट्वीट किया है, जिसमें इसकी तुलना ताबूत से की गई है. आरजेडी ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिसमें एक तरफ नया संसद भवन है, जबकि दूसरी तरफ एक ताबूत की तस्वीर हैं. इसके ऊपर आरजेडी ने कैप्शन दिया- ये क्या है? बता दें, कांग्रेस, आरजेडी समेत 21 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है.

आरजेडी के ट्वीट पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी पर वार करते हुए कहा, नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने वाले लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए. उन्होंने विपक्ष के विरोध पर भी निशाना साधा और कहा, विपक्ष ने हमेशा अपमान किया है, इन्हें समारोह में आना चाहिए था. 

यह भी पढ़ें

Sengol In New Parliament: जिस ऐतिहासिक राजदंड को पीएम मोदी ने संसद में किया स्थापित, उसके बारे में 5 रोचक बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget