एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: 'यह केवल अपमानजनक नहीं है, बल्कि...', नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से विपक्ष के बहिष्कार पर आया NDA का बयान

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर विपक्ष और बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक दूसरे पर निशाना साधते हुए कह रही है कि अपमान किया जा रहा है.

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की कांग्रेस, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित 20 दलों ने बुघवार (24 मई) को बहिष्कार की घोषणा की. इसी बीच बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ये सही नहीं है. 

एमनडीए ने कहा, "यह कृत्य केवल अपमानजनक नहीं है बल्कि यह हमारे महान राष्ट्र के संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान है. यह विपक्ष के दिवालियापन को दिखाता है. अफसोस की बात यह है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है.'' 

एनडीए ने आगे कहा कि पिछले नौ सालों में इन विपक्षी दलों ने बार-बार संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति कम सम्मान दिखाया है. संसद के सत्रों को बाधित किया है, महत्वपूर्ण विधेयकों के दौरान वॉकआउट किया है. संसद के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की उपेक्षा का एक और उदाहरण है.

विपक्षी दल क्या मांग कर रहे हैं?
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी(आप), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने उद्घाटन समारोह का संयुक्त रूप से बहिष्कार करने की घोषणा की है. 

समारोह का संयुक्त रूप से बहिष्कार करने वाले दलों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कषगम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हैं. इन सभी पार्टियों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बजाए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू की इसका उद्घाटन करना चाहिए.  इनके अलावा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने को कहा है.

यह विपक्षी दल होंगे शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (TDP), शिरोमणि अकाली दल (SAD) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने विपक्षी दलों से अलग राय रखते हुए कहा कि वो उद्घाटन प्रोग्राम में जाएंगे. वहीं पूर्व सीएम मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहा है. 

सरकार ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष को सोचकर फैसला करना चाहिए. हर मुद्दों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए है. वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी दल इसे मुद्दा बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Inauguration: 20 की न और 4 की हां... एक ने नहीं खोले पत्ते... नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में कौन से दल होंगे शामिल और कौन नहीं? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget