एक्सप्लोरर

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब ज्यादा जुर्माना, पांच राज्यों में नए राज्यपाल, पढ़ें- दिनभर की बड़ी खबरें

आज से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के 63 नए नियम लागू हो गए हैं. नए नियम में जुर्माने की रकम 10 गुना तक बढ़ाई गई है. साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि BJP और बजरंग दल वाले ISI से पैसे लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुस्लिम पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे हैं.

1. देश में यातायात सुरक्षा के लिए मोटर व्हीकल संशोधन एक्ट 2019 लागू हो गया है. आज से मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के 63 नए नियम लागू हो गए हैं. नए नियम में जुर्माने की रकम 10 गुना तक बढ़ाई गई है. इस बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान और बंगाल में सरकारों ने बागी रुख अपना लिया है. तीनों राज्यो में नए ट्रैफिक नियम लागू करने से इनकार कर दिया है. https://bit.ly/2ZvNCif

2. आज देश के पांच राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति का आदेश आया. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्रा को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है. बंडारू दत्तात्रेय अब हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे. भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने. आरिफ मोहम्मद खान अब केरल में राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. डा. तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया. https://bit.ly/2HERGCt

3. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज पीएम मोदी के फैसलों को अर्थव्यवस्था में सुस्ती का कारण बताया. मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर समझदार लोगों की राय लेनी चाहिए ताकि ये सुस्ती खत्म हो सके. डॉ. सिंह के बयान पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्या उन्होंने ऐसा कहा? ठीक है, धन्यवाद, मैं इस पर उनकी बात सुनूंगी. यही मेरा जवाब है. https://bit.ly/2LgjEXr

4. अनुच्छेद 370 पर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने आज कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है. शाह ने कहा कि मुझे कोई झिझक नहीं है कि आज भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जो बयान देते हैं, पाकिस्तान संसद के अंदर उनकी प्रशंसा होती है. https://bit.ly/30SuQPw

5. पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच दिग्विजय सिंह ने आज विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि BJP और बजरंग दल वाले ISI से पैसे लेते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिमों से ज्यादा गैर-मुस्लिम पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुर्खियों में रहने के लिए वह ऐसे बयान देते हैं. https://bit.ly/34gwZGD

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget