एक्सप्लोरर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा को किया गया कड़ा, तैनात किए गए हाईवे पेट्रोलिंग के नए वाहन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा को और कड़ा किया गया है.इसके तहत हाईवे पेट्रोलिंग के नए वाहन तैनात किए गए हैं.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने 300 किलोमीटर लम्बे जम्मू-श्रीनगर हाईवे की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. लॉकडाउन के चलते पुलिस की ड्यूटी में हुए कुछ बदलावों की आड़ लेकर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को आजम ना दे इसके लिए जम्मू पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा को और पुख्ता किया है. हाईवे पर किसी भी आतंकी हमले या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जम्मू पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग के नए वाहन तैनात किये हैं.

जम्मू पुलिस ने कठुआ, साम्बा, जम्मू, उधमपुर और रामबन जिलों में हाईवे पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करने के लिए नए वाहन मंगवाए हैं. जिन नए वाहनों को हाईवे पेट्रोल दस्ते में शामिल किया गया है उनमें कई आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं. साथ ही इन वाहनों में अधिक लोगों के बैठने की क्षमता है. जम्मू पुलिस का दावा कि यह नया हाईवे-पेट्रोल दस्ता किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहली प्रतिक्रिया देगा. हाईवे पेट्रोल के इन वाहनों में गति के साथ-साथ करीब 10 लोगों के बैठने की क्षमता इसे मौजूदा पेट्रोलिंग वाहनों से अलग बनाती है.

सूत्रों की माने तो इस समय पाकिस्तान एलओसी पर लगातार युद्धविराम उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है. ऐस में अगर पिछला रिकॉर्ड देखा जाये तो जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई बार आतंकियों के साथ एनकाउंटर हुआ है. जिसके चलते हाईवे की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

जम्मू पुलिस के एसपी रूरल सुरम सिंह के मुताबिक इस नए हाईवे-पेट्रोल दस्ते का मुख्य मकसद हाईवे पर सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना है. इसके साथ ही यह हाईवे पर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेगा. उन्होंने बताया कि इन वाहनों ने 10 लोग बैठ सकते हैं और इसके साथ ही नए होने की कारण गति और कुछ आधुनिक उपकरण जैसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम, साइरन और फ्लैश लाइट इन वाहनों को दूसरों से अलग बनाती है.

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, इंदौर में 24 घंटे में 244 नए मरीज आए सामने

श्रीनगर: कोरोना वायरस के चलते पार्कों को आम लोगों के लिए किया गया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget