एक्सप्लोरर

फ्लाइट में लगेज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, हवाई यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर

New Flight Baggage Rules: ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने लगेज से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. एयर पैसेंजर्स के लिए नए नियम जान लेना जरूरी है.

New Flight Baggage Rules: हवाई यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने हवाई यात्रा के दौरान सामान ले जाने के नियमों में बदलाव किया है. BCAS के नए नियमों के तहत अब पैसेंजर्स को फ्लाइट के अंदर सिर्फ एक हैंड बैग या केबिन बैग ले जाने की ही अनुमति होगी. इसका वजन 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए. ये नियम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होंगे और यात्रियों के लिए इनका पालन करना अनिवार्य होगा.

नए नियम का उद्देश्य बढ़ती यात्री संख्या के कारण एयरपोर्ट सुरक्षा सुनिश्चित करना है साथ ही बोर्डिंग और चेक-इन प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है. नए नियमों के मुताबिक हैंड बैग के अलावा बाकी सभी बैग को चेक-इन करना अनिवार्य होगा. सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बैग की जांच अधिक सख्ती से करेंगी. दरअसल, यात्रियों की बढ़ती संख्या और एयरपोर्ट पर सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं. इन पहलों से एयरपोर्ट की सुरक्षा और प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित होगा.कम सामान के कारण सुरक्षा जांच प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी.

नए नियमों के अनुसार

1. प्रत्येक यात्री को केवल एक केबिन बैग या हैंड बैग ले जाने की अनुमति होगी.
2. बैग का अधिकतम वजन 7 किलोग्राम होना चाहिए.
3. बैग का आकार 40 सेमी (लंबाई) x 20 सेमी (चौड़ाई) x 55 सेमी (ऊंचाई) से अधिक नहीं होना चाहिए.
4. पर्सनल बैग जैसे कि लैपटॉप बैग, लेडीज पर्स या छोटा बैग (3 किलोग्राम तक) ले जाने की अनुमति है.
5. इन नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त शुल्क या जुर्माना लगाया जा सकता है.

एयरलाइंस के नए नियम
एयर इंडिया और इंडिगो ने भी बैगेज से जुड़े नए नियमों को लेकर गाइडलाइन जारी की है.एयर इंडिया के इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी में 7 किलोग्राम तक का हैंड बैगले जाने की अनुमति है. वहीं, बिजनेस और फर्स्ट क्लास में 10 किलोग्राम तक का हैंड बैग ले जा सकते हैं. इंडिगो में प्रत्येक यात्री को एक केबिन बैग (7 किलोग्राम) और एक व्यक्तिगत बैग (3 किलोग्राम) ले जाने की अनुमति. बैग का कुल आकार 115 सेमी से अधिक नहीं होना चाहिए.

यात्रियों के लिए सुझाव
यात्रा से पहले बैग का वजन और आकार जांच लें.
7 किलोग्राम से अधिक सामान होने पर चेक-इन बैगेज में रखें.
एयरलाइंस के नियम पढ़ें, हर एयरलाइन के नियम अलग हो सकते हैं, अपनी एयरलाइन की गाइडलाइन जरूर देखें.
जरूरी सामान अलग रखें जैसे- पासपोर्ट, टिकट, दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं हैंड बैग में रखें.

हवाई यात्रा के नए नियम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं. इस नए बदलाव के साथ, हवाई यात्रा को और ज्यादा सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है.

ये भी पढ़ें : Manmohan Singh Last Rites: कब और कहां होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार? जानें क्या है सरकारी प्रोटोकॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget