एक्सप्लोरर

बांग्लादेश से लगी सीमा पर सुरक्षा की दीवार खड़ी कर रहा भारत, घुसपैठियों की हर कोशिश होगी नाकाम

भारत ने बांग्लादेश से लगे बॉर्डर पर स्मार्ट फैंस लगाना शुरू कर दिया है. इस स्मार्ट फैंस की खास बात ये है कि इसे ना तो काटा जा सकेगा और ना ही इसमें जंग लगेगा.

नई दिल्ली: बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ ने कटीली तार की जगह नई फैंस लगानी शुरू कर दी है. इस स्मार्ट फेंस की खास बात ये है कि इसे आसानी से काटा नहीं जा सकता है जैसा कि पुरानी कटीली तार में था जिसे कहीं से भी कोई काटकर घुसपैठ कर सकता था. पायलट-प्रोजेक्ट के तौर पर करीब सात किलोमीटर लंबी इस स्मार्ट फेंस को बांग्लादेश सीमा से सटे असम के सिल्चर सेक्टर में लगाया गया है. ये बिल्कुल 'न्यू-डिजाइन' फेंस है जिसे ना तो काटी जा सकती है और ना ही इस पर जंग लगता है और ना ही इस पर चढ़ा जा सकता है‌.

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के डीजी, विवेक जौहरी के मुताबिक, इस नए फेंस को काटना बेहद मुश्किल है, क्योंकि इसमें काटने की जगह नहीं है. जबकि पुरानी कटीली-तार को प्लास या किसी और दूसरे औजार से आसानी से काटा जा सकता था. यही वजह है कि पहले चरण में सिल्चर-लाथिटिला सेक्टर में इस नए फेंस को लगाया गया है. जौहरी के मुताबिक, ये इसलिए किया जा रहा है ताकि घुसपैठिए कटीली तार को काटकर भारत की सीमा में दाखिल ना हो पाए.

जानकारी के मुताबिक, सिल्चर में सात किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा पर इस स्मार्ट फेंस को लगाने में बीएसएफ को 14.30 करोड़ रूपये की लागत आई है. यानी प्रति एक किलोमीटर करीब दो करोड़ रूपये. ये दरअसल, एक जालीदार फेंस है जिसमें काटने की जगह नहीं है.

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई के महीने में गृह मंत्री अमित शाह ने बीएसएफ को चार हजार किलोमीटर (4156 किलोमीटर) भारत-बांग्लादेश सीमा पर ऐसी जगह चिंहित करने के लिए कहा था जहां से घुसपैठ, स्मैगलिंग और दूसरे बॉर्डर-क्राइम होने की ज्यादा संभावना होती है. उसके बाद ही ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां इस तरह की नई फेंस को लगाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अगर ये प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस तरह की फेंस को दूसरे संवदेनशील सेक्टर्स में लगाया जायेगा.

सूत्रों के मुताबिक, जब से देश में सीएए यानी नागरिक संसोधन अधिनियम लागू हुआ है तब से बांग्लादेश सीमा से घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है. कई घटनाएं तो ऐसी सामने आई हैं जहां घुसपैठिएं वापस बांग्लादेश वापस लौट रहे हैं. हाल ही में भारत के दौरे पर आए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक ने कहा था कि पिछले साल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे करीब 900 बांग्लादेश मूल के लोगों को बीजीबी ने गिरफ्तार किया है. इनमें से बड़ी तादाद में ऐसे बांग्लादेशी थे जिन्हें बीएसएफ ने सीमा पर घुसपैठ के दौरान वापस खदेड़ दिया था.

आपको बता दें कि पिछले साल ही बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा से सटे ढुबरी सेक्टर में भी लेजर-फेंस लगाने का काम शुरु किया था. करीब 60 किलोमीटर लंबे इस सेक्टर में ब्रहमपुत्र नदी की कई सहायक नदियां हैं जो भारत और बांग्लादेश सीमा के बीच से गुजरती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में भी कटीली तार या फेंस नहीं लगाई जा सकती थी. इसीलिए वहां पर लेजर से युक्त सीबीआईएम यानी कॉम्प्रेहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूपा गांगुली, अशोक डिंडा, तपस रॉय... बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, सामने आई मंत्रियों की संभावित लिस्ट
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
बंगाल में कैबिनेट का विस्तार, शुभेंदु सरकार में शामिल होंगे 35 नए मंत्री, 11 बजे शपथग्रहण
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- बेहद शर्मनाक है कि सत्ताधारी पार्टी...
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार
'CBSE में बैठे हैं जेबकतरे', कॉपी री-चेकिंग में फीस वसूली पर बोले राहुल गांधी, कहा- कमाई कर रही सरकार

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Space Technology: अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
Embed widget