एक्सप्लोरर

यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक हुई वारदात में नया मोड़, पीड़ित महिला का दावा- आरोपियों को जानती है

नई दिल्ली: यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के नजदीक हुई गैंगरेप की वारदात में नया मोड़ आ गया है. पीड़ितों में एक महिला ने दावा किया है कि वो आरोपियों को जानती है. महिला का कहना है कि आरोपी एक गाड़ी से उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे.

योगी राज में बदमाशों के बुलंद हैं. कल रात दिल्ली से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्स्प्रेसवे के पास कार से जा रहे एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट हुई है. लूटपाट का विरोध करने पर एक आदमी की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई है. पीड़ित का दावा है कि कार में सवार महिलाओं का रेप किया गया. हालांकि, पुलिस ने अभी रेप की पुष्टि नहीं की.

घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है. मारुति इको गाड़ी में सवार होकर आठ लोग जेवर से बुलंदशहर जा रहे थे, शुरुआती जांच में ये पता चला है कि रास्ते में गाड़ी के दो टायर पंक्चर हो गए, इसके बाद गाड़ी रूक गई. पंक्चर होने पर ड्राइवर ने गाड़ी के मालिक को फोन भी किया था. फोन आने के बाद गाड़ी के मालिक ने पुलिस को फोन किया था लेकिन इसी बीच बदमाशों ने धावा बोल दिया और लूटपाट करने लगे, ड्राइवर ने जब लूटपाट का विरोध किया तो उसको गोली मार दी.

पीड़ित परिवार का कहना है, “हम 4 आदमी और 4 औरत जेवर से बुलंदशहर जा रहे थे. पांच लोगों ने लूटपाट की, हम लोगों को पीटा और बांध दिया, उसके बाद महिलाओं को दूसरी जगह ले गए और उनके साथ रेप किया.”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले शकील कुरैशी का रिश्तेदार जनपद बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था. उसकी तबियत बिगड़ने पर ये लोग बीती रात करीब दो बजे कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जेवर से बुलंदशहर के लिए निकले. साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिवार की चार महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर बलात्कार किया. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और महिलाओं का मेडिकल कराया जा रहा है.

इस घटना ने बुलंदशहर राजमार्ग पर हुई लूट और बलात्कार की घटना की याद को ताजा कर दिया है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट की वारदात पहले भी होती रही हैं. इस महीने बदमाशों ने एक कैब को लूट लिया था. हालांकि इस मामले में चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, इसी साल जनवरी में अपराधियों ने एक बस में घुसकर लूटपाट की थी और दो यात्रियों को गोली मार दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget