एक्सप्लोरर

तीन दिन के भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा, पीएम मोदी के साथ चलाएंगे दोस्ती की रेल

नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा 1-3 अप्रैल तक दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्योते पर भारत भ्रमण पर जाने की तैयारी नेपाल के विदेश मंत्रालय के तरफ से की जा रही है .

नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा 1-3 अप्रैल तक दिल्ली के दौरे पर जा रहे हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्योते पर भारत भ्रमण पर जाने की तैयारी नेपाल के विदेश मंत्रालय के तरफ से की जा रही है . पांचवीं बार प्रधानमंत्री बने देउवा का यह इस कार्यकाल का पहला भारत भ्रमण है.

अपने भ्रमण के दौरान देउवा भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त रूप से भारत नेपाल के बीच चलने वाले पहली रेल सेवा का उद्‌घाटन करने वाले हैं. 

भारत सरकार के सहयोग से करीब दस हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार के जनकपुर से नेपाल के बर्दिवास तक रेलवे लाइन बनाने की योजना है. पहले चरण में यह जयनगर से जनकपुर के कुर्था तक बनकर तैयार हो गया है. अभी भारत के कोंकण रेलवे के तकनीकी सहयोग से नेपाल की पहली रेल चलाई जाएगी .

दोनों देशों के प्रधानमंत्री के द्वारा औपचारिक उद्‌घाटन के बाद इसे आम जनता के सफर के लिए खोल दिया जाएगा. नेपाल रेलवे के लिए दो सेट ट्रेन और इंजन कोंकण रेलवे ने ही तैयार किए हैं .

भारत के सहयोग से नेपाल के जनकपुर ही नहीं बल्कि बिहार के रक्सौल से लेकर नेपाल की राजधानी काठमांडू तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का वादा मोदी सरकार ने किया है. इसके लिए प्री-फिजिबिलिटी स्टडी और उसके बाद फिजिबिलिटी स्टडी भी कर ली गई है . इस समय रक्सौल काठमांडू रेलमार्ग के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डिपीआर) बनाने का काम तेजी से चल रहा है .

चीन के तरफ से नेपाल को रेलवे से जोड़ने की बात कई वर्षों से की जा रही है. लेकिन चीन की बातें सिर्फ समझौते के कागज तक में दी सिमट कर रह गया है.

इस बार भी नेपाल में कल यानी शुक्रवार से चीन के विदेश मंत्री  का दौरा होने जा रहा है. लेकिन इस बार भी नेपाल चीन के बीच में रेलवे समझौता पर कुछ खास नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें-

Hijab Row: हिजाब मामले पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- इस केस का परीक्षा से कोई संबंध नहीं

गुजरात: वडोदरा में सनकी प्रेमी ने एकतरफा प्यार में ली युवती की जान, परिजनों ने की फांसी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget