एक्सप्लोरर

NEET PG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई NEET-PG की परीक्षा टालने की मांग, कहा- ऐन मौके पर नहीं दे सकते ऐसा आदेश

NEET PG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को होने जा रही नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि 2 लाख छात्रों का करियर खतरे में नहीं डाल सकते.

NEET PG Exam 2024: सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को होने जा रही नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग को ठुकराया. कोर्ट ने कहा, लाखों छात्रों परीक्षा को देनी है, अंतिम मौके पर नहीं दे सकते ऐसा आदेश. याचिकाकर्ता का कहना था कि कई छात्रों के परीक्षा केंद्र ऐसे शहर में हैं, जहां पहुंचना मुश्किल है.

याचिका में कहा गया है कि केंद्रों का आवंटन कदाचार रोकने के लिए किया गया, लेकिन समय की कमी के कारण अभ्यर्थियों के लिए विशिष्ट शहरों तक यात्रा की व्यवस्था करना मुश्किल है. नीट यूजी परीक्षा पहले 23 जून को आयोजित होने वाली थी. कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर इसे एहतियाती उपाय के तौर पर स्थगित कर दिया था.

खतरे में नहीं डाल सकते 2 लाख छात्रों का करियर- कोर्ट

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि वह पांच छात्रों की वजह से 2 लाख छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते. इस पर याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने कहा कि उन्हें लगभग 50 हजारा से अधिक छात्रों ने इसे लेकर मैसेज किया है.

याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक और मुद्दा उठाया गया था. कोर्ट में कहा गया, "यह परीक्षा दो बैचों में आयोजित की जानी है और उम्मीदवारों को नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला नहीं पता है, जिससे मनमानी की आशंकाएं पैदा होती है."

याचिकाकर्ता की मांग

याचिका में कहा गया, "दो लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. यह परीक्षा 185 परीक्षा शहरों में आयोजित की जानी है, इस वजह से ट्रेन टिकट उपलब्ध नहीं होंगे और हवाई किराए में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों के लिए अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा."

याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट ने तर्क दिया कि पारदर्शिता की कमी और दूरदराज के परीक्षा केंद्रों से उत्पन्न चुनौतियों से कई छात्रों को नुकसान हो सकता है. याचिकाकर्ताओं में से एक, विशाल सोरेन ने सुझाव दिया कि एक ही बैच में परीक्षा आयोजित करने से सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान परीक्षा का माहौल सुनिश्चित होगा.

ये भी पढ़ें : 'तिलक और बिंदी पर क्यों नहीं लगाई पाबंदी?' कॉलेज में बुर्का और हिजाब पहनने पर लगे बैन पर बोला सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget