एक्सप्लोरर

क्यों नहीं हो पा रही NEET PG की काउंसलिंग, जानिए कहां अटका है मामला

NEET-PG 2021: सुप्रीम कोर्ट में यश टेकवानी, नील औरेलियो नून्स, मधुरा कवीश्वर समेत कई डॉक्टरों ने 29 जुलाई को आए केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की अधिसूचना को चुनौती दी है

NEET PG Counselling: मेडिकल कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग न हो पाने की वजह है, नई आरक्षण नीति को कानूनी चुनौती. सरकार ने इस साल से मेडिकल पीजी में 27 प्रतिशत ओबीसी और 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके के आरक्षण का फैसला लिया है. इस नीति को अलग-अलग याचिकाओं के ज़रिए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. कोर्ट ने खास तौर पर निर्धन वर्ग की पहचान के लिए रखी गई सालाना 8 लाख रुपए आय की सीमा पर सवाल उठाया है. इसके बाद सरकार ने इसमें बदलाव की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट में यश टेकवानी, नील औरेलियो नून्स, मधुरा कवीश्वर समेत कई डॉक्टरों ने 29 जुलाई को आए केंद्र सरकार और मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की अधिसूचना को चुनौती दी है. इसी अधिसूचना में ओबीसी के लिए 27 और EWS के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई थी.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी उचित आधार के यह आरक्षण लागू किया जा रहा है. गरीबी के निर्धारण के लिए 8 लाख रुपए सालाना आमदनी की सीमा का भी याचिकाकर्ताओं ने विरोध किया है. उनका कहना है कि बिना किसी सोच-विचार के सरकार ने EWS श्रेणी के लिए पात्रता वही रख दी जो OBC के क्रीमी लेयर की सीमा है.
 
25 नवंबर को हुई सुनवाई में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, सूर्यकांत और विक्रम नाथ की बेंच ने सरकार को EWS के निर्धारण के लिए 8 लाख रुपए आमदनी की सीमा रखने के लिए आड़े-हाथों लिया था. जजों का मानना था कि यह सीमा बहुत अधिक है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों का जीवन स्तर अलग है. पूरे देश के लिए एक ही आमदनी को आरक्षण की पात्रता का आधार बना देना अनुचित है. कोर्ट के तीखे सवालों के बाद केंद्र के लिए पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने यह माना था कि EWS पात्रता तय करने की नीति में बदलाव ज़रूरी है.
 
सॉलिसीटर जनरल ने कहा था कि सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का फैसला संविधान के 103वें संशोधन के मुताबिक है. उन्होंने बताया था कि सरकार ने पूरे देश के लिए 8 लाख रुपए से कम की आमदनी को आरक्षण का आधार बनाने की नीति पर पुनर्विचार का फैसला लिया है. लेकिन इसमें करीब 4 हफ्ते का समय लगेगा. मेहता ने जजों को यह आश्वासन भी दिया था कि NEET PG की काउंसलिंग तब तक नहीं होगी, जब तक कोर्ट निर्धन वर्ग के आरक्षण के लिए बदली गई नीति से सहमत नहीं हो जाता. कोर्ट ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सुनवाई 6 जनवरी के लिए टाल दी थी.
 
इस बीच अपने ऊपर बढ़े काम के बोझ से परेशान रेज़िडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है. उनका कहना है कि नए पीजी छात्रों का दाखिला न होना उनकी समस्या की वजह है. इससे केंद्र और राज्य सरकारों पर काफी दबाव है. हालांकि, अभी तक किसी ने भी काउंसलिंग जल्द शुरू करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाया है.

Farmers Protest: सरकार और किसान मोर्चा में कहां फंस रही है बात, क्यों खत्म नहीं हो रहा आंदोलन? जानें बड़ी बातें

संसद से गायब रहने वाले सांसदों को पीएम मोदी की फटकार, कहा- बच्चों की तरह बार-बार कहना ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget