एक्सप्लोरर

NEET-JEE Exams: CM नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, किया ये अनुरोध

ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर नीट और जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया.

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर राज्य में कोविड-19 और बाढ़ से उत्पन्न हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा था. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा कि ओडिशा महामारी के साथ-साथ बाढ़ की भी चपेट में हैं और परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को निशंक को लिखे अपने पत्र में केन्द्र से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) और नीट टालने के लिये कदम उठाने का अनुरोध किया था क्योंकि 'महामारी के बीच परीक्षा केंन्द्र में जाकर इम्तिहान देना छात्रों के लिये असुरक्षित होगा.'

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिये ली जाने वाली नीट और जेईई की परीक्षाएं सितंबर में कराने की घोषणा की है. ओडिशा में लगभग 50 हजार छात्र नीट जबकि 40 हजार से अधिक छात्र जेईई (मेन) परीक्षा में बैठने वाले हैं.

NEET-JEE परीक्षा स्थगित कराने पर अड़ीं विपक्षी राज्य सरकारें, अब SC में दायर करेंगी पुर्नविचार याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget