एक्सप्लोरर

'चाहे एनटीए अधिकारी ही हो, NEET परीक्षा गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिखाई सख्ती

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने कृपांक वापस ले लिए हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 1,563 अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का निर्देश दिया गया है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), 2024 के आयोजन में अनियमितताओं में यदि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अधिकारी शामिल पाए गए तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार (16 जून, 2024) को ओडिशा के संबलपुर की अपनी यात्रा के दौरान यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि नीट के आयोजन में दो प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ छात्रों को कृपांक (ग्रेस मार्क) दिए गए थे क्योंकि वे निर्दिष्ट अवधि से कम समय दिए जाने से असंतुष्ट थे.

उन्होंने कहा कि सरकार ने कृपांक वापस ले लिए हैं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 1,563 अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा, 'दो स्थानों पर और भी अनियमितताएं सामने आई हैं. मैं छात्रों और अभिभावकों दोनों को विश्वास दिलाता हूं कि सरकार ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है. हम इसे तार्किक परिणति तक ले जाएंगे.'

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनटीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत कोई भी अधिकारी यदि दोषी पाया जाता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनटीए में सुधारों की भी वकालत की.

उन्होंने कहा, 'हालांकि एनटीए एक स्वायत्त इकाई है, लेकिन इसके कामकाज में बहुत से सुधारों की जरूरत है. सरकार इसे लेकर चिंतित है. मैं पुन: विश्वास दिलाना चाहता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.'

लोकसभा चुनाव 2024 के 4 जून को नतीजे आए और उसी जिन एनटीए ने परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया. इसमें 67 स्टूडेंट ने 720 में से 720 अंक प्राप्त करके टॉप किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर #neetfraud ट्रेंड करने लगा.  अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. बिहार और गुजरात से पेपर लीक की खबरें भी आई हैं.

यह भी पढ़ें:-
Kanchenjunga Train Accident: ये है भारत में ट्रेन हादसों की सबसे बड़ी वजह, जानिए कैसे एक ही पटरी पर आ जाती हैं दो ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget