एक्सप्लोरर

NDA के 33 दलों की बैठक में एलान, 2019 में मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव

नई दिल्ली:  आधी रात तक चली एनडीए की 33 दलों की बैठक नरेंद्र मोदी बाहुबली बनकर निकले. नोटबंदी और उसके बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत ने एनडीए में नरेंद्र मोदी का कद बढ़ा दिया है. यही वजह है कि चुनावों से दो साल पहले ही एनडीए ने एलान कर दिया कि वो मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे.

पूरी ताकत से मोदी के पीछे आ खड़ा हुआ एनडीए

एनडीए बैठक शुरू होने पर अंदाजा लगाया जा रहा था कि बैठक के केंद्र में राष्ट्रपति चुनाव होंगे, लेकिन बैठक का सिर्फ एक मुद्दा था और वो था 2019 चुनावों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन. एनडीए पूरी ताकत से मोदी के पीछे आ खड़ा हुआ है.

NDA5

शाह-उद्धव के बीच अलग से बैठक

सबका साथ सबका विकास की थीम के साथ एनडीए की बैठक में सहयोगियों की अगवानी खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे थे. बैठक से पहले एक बैठक और हुई. ये बैठक उद्धव ठाकरे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच हुई. दोनों के बीच अलग कमरे में करीब बीस मिनट बैठक हुई.

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के गठबंधन में मतभेदों को दूर करने पर चर्चा हुई. एनडीए बैठक में इस बार 33 दल शामिल हुए. ये एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी  बैठक है.

NDA9

एनडीए बैठक में प्रस्ताव पास किया गया जिसमें 2019 का चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ने की बात कही गयी. भारत के राजनिटिक चुनावी इतिहास में अब तक ऐसा नहीं हुआ कि चुनाव के दो साल पहले ही किसी गठबंधन ने अपना नेतृत्व चुनाव के लिए तय कर लिया हो लेकिन एनडीए के 33 दलो ने 2019 का चुनाव मोदी के नेतृत्व में लड़ना तय किया है.

प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर,गोवा में बीजेपी और एनडीए के प्रदर्शन के लिए मोदी के करिश्माई नेतृत्व को भी बधाई दी गई. साथ ही मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्वास जताया गया.

बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक में समापन भाषण दिया. मोदी के भाषण में कहा-

  • पिछले तीन साल में गरीबों तक पैठ बढ़ी है. अब गरीबों की योजनाओं को आखिरी नागरिक तक पहुंचाने के लिए और मेहनत की जरूरत है.
  • हमारी ज़िम्मेदारी है कि देश में एक साथ चुनाव हो इसके लिए चर्चा और तेज़ करने की ज़रुरत है.
  • मोदी ने एनडीए के विस्तार पर ज़ोर दिया और कहा कि एनडीए पहले से बड़ा हो गया है इसके विस्तार की और भी सम्भावनाओं को तलाशा जाना चाहिए.
NDA2

एनडीए की ये बैठक राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनजर भी बेहद महत्वपूर्ण है. सूत्रों के मुताबिक इससे देश में एनडीए के पक्ष में एकजुटता का सन्देश जायेगा और नए दल एनडीए से जुड़ेंगे. फ़िलहाल एनडीए के पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए बहुमत 14 हजार वोट कम है, जिसकी भरपाई जल्द ही कर ली जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
'TVK-IUML के बीच गठबंधन...', तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
CR पार्क का विवाद क्या? भड़की TMC, महुआ बोलीं- 'कांवड़ यात्रा में पुलिस छिप जाती है...'
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?
Explained: रूसी तेल पर 60 दिनों तक कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप प्रशासन के फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget