एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून पर विरोध-प्रदर्शनों का अब एनडीए में दिखने लगा असर, एलजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

नागरिकता संशोधन कानून पर देश में जारी बवाल का असर अब एनडीए में भी दिखने लगा है. सबसे पहले एनडीए की सहयोग पार्टी एलजेपी ने कहा है कि इस कानून के आने से लोगों के मन में जो भ्रम पैदा हुआ है सरकार उसे दूर करने में कामयाब नहीं हो पाई है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर जारी बवाल का असर अब एनडीए में भी दिखने लगा है. लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने एनडीए के साथियों की भी बेचैनी बढ़ा दी है. एनडीए की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा है कि सरकार इस कानून लोगों के मन में पैदा हुए भ्रम को दूर करने में नाकामयाब रही है.

सरकार फेल हुई

एनडीए की सहयोगी एलजेपी ने नागरिकता कानून और एनआरसी पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को सरकार की नाकामी करार दिया है. पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करके कहा है कि जिस तरह से एनआरसी को नागरिकता कानून के साथ जोड़कर पेश किया जा रहा और भ्रम फैलाया जा रहा है उससे साफ है कि सरकार इसे दूर करने में नाकाम रही है.

इस मामले पर जारी घमासान के बीच चिराग पासवान का बयान मोदी सरकार के लिए फ़जीहत का कारण बन सकता है. विरोध प्रदर्शनों को लेकर पहली बार एनडीए के भीतर से असहजता के स्वर सुनाई पड़े हैं. चिराग ने सरकार से तत्काल विरोध कर रहे लोगों से संवाद कर भ्रम को दूर करने की मांग की है.

6 दिसम्बर को पीएम को लिखा पत्र

चिराग पासवान ने ट्वीट के ज़रिए एक चिट्ठी भी सार्वजनिक की है. पत्र प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नडडा को लिखी गई थी. 6 दिसम्बर को लिखे गए इस पत्र में चिराग पासवान ने नागरिकता संशोधन बिल को संसद में पेश करने से पहले एनडीए की बैठक बुलाने की मांग की थी ताकि इस मसले पर एनडीए में एकजुटता दिखे. पत्र में कहा गया था कि ये कानून पूरे देश को प्रभावित करेगा इसलिए इसपर सभी पार्टियों के विचार और सुझाव लिए जाने चाहिए.

नागरिकता कानून पर अभी भी सरकार के साथ

हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि नागरिकता कानून पर पार्टी ने संसद में सरकार का समर्थन किया था और पार्टी अभी भी अपने रुख़ पर कायम है. सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस बात से ज़्यादा चिंतित है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को एक साथ जोड़कर विपक्ष पेश कर रहा है और सरकार लोगों को समझा नहीं पा रही है.

एनआरसी पर रुख मसौदा देखने के बाद होगा तय

वैसे एनआरसी पर पार्टी का क्या रुख़ होगा इसपर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि ये एक बेहद संवेदनशील मसला है और जब सरकार एनआरआई शुरू करने के लिए मसौदा तैयार करेगी तो उसे देखने के बाद ही इसपर रुख़ तय किया जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget