एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति मुर्मू पर 'गुजरात नमक' वाला बयान देकर फंसे उदित राज, NCW ने लिया एक्शन, अब देना होगा जवाब

Udit Raj: कांग्रेस नेता उदित राज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गुजरात के नमक वाले बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्शन लिया है. उदित राज को इस मामले में नोटिस भेजा जाएगा.

NCW Notice To Udit Raj: कुछ समय पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू (President Draupadi Murmu) के संबंध में एक विवादित बयान दिया था तो वहीं अब इस लिस्ट में कांग्रेस के उदित राज (Udit Raj) का नाम भी जुड़ गया है. राष्ट्रपित मुर्मू पर 'गुजरात नमक' वाला बयान देकर कांग्रेस नेता उदित राज बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग अब द्रौपदी मुर्मू के संबंध में दिए गए बयान को लेकर उदित राज को नोटिस भेजेगा. वहीं उदित राज ने ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई दी है.

ट्वीट पर दी सफाई

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया, "मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है, कांग्रेस पार्टी का नहीं है. मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से, राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नहीं रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी. रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं और फिर चुप."

उदित राज यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक के बाद एक दो ट्वीट और किए. उन्होंने आगे लिखा, "द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपती के तौर पर पूरा सम्मान है. वो दलित - आदिवासी की प्रतिनिधि भी हैं और इन्हें आधिकार है अपने हिस्से का सवाल करने का. इसे राष्ट्रपती पद से न जोड़ा जाए."

क्या कहा था उदित राज ने?

कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर लिखा था, "द्रौपदी जैसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले. ये चमचागिरी की हद है. ये कहती हैं कि 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं. ये खुद नमक खाकर जिंदगी जिए तो पता चलेगा."

कांग्रेस पर भड़के बीजेपी नेता

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, "उदित राज पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के लिए अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल करते हैं. क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है?" वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि उदित द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब इस तरह का बयान सामने आया हो. इससे पहले कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति पर विवादित बयान दिया था.

ये भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजरात के नमक वाले बयान पर उदित राज ने लांघ दी मर्यादा, बीजेपी भड़की, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- कर्नाटक में चल रही हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget