एक्सप्लोरर

सोहराबुद्दीन मामले का फैसला पहले से तय था, गवाह दबाव के चलते मुकर गए-एनसीपी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख और दो अन्यों के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सभी 22 आरोपियों को बरी करना आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि मामले का नतीजा पहले से ही तय था.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया कि गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख और दो अन्यों के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में सभी 22 आरोपियों को बरी करना आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि मामले का नतीजा पहले से ही तय था. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में कई गवाह दबाव के चलते मुकर गए और कुछ न्यायाधीशों के हाथ से मामले ले लिए गए.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि मामले की छानबीन करने वाली सीबीआई को तत्काल उच्च न्यायालय में अपील करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘सोहराबुद्दीन मामले में सभी 22 आरोपियों को बरी करना आश्चर्यजनक नहीं है क्योंकि मामले का परिणाम पहले से ही तय था. ऐसी स्थिति पैदा की गई कि दबाव के चलते 85 गवाह मुकर गए. कुछ न्यायाधीशों से भी मामले ले लिए गए. सीबीआई को उच्च न्यायालय का रुख करना चाहिए.’’

सीबीआई की विशेष अदालत ने गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और सहयोगी तुलसी प्रजापति की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या किए जाने के मामले में पर्याप्त सबूतों के अभाव में सभी 22 आरोपियों को शुक्रवार को बरी कर दिया.

सीबीआई के विशेष जज एस. जे. शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि अदालत को शेख और प्रजापति परिवारों के लिए दुख है क्योंकि तीन लोगों की जान गई, लेकिन व्यवस्था की मांग है कि अदालत पूरे तौर पर सिर्फ साक्ष्यों के आधार पर काम करे. गुजरात और राजस्थान पुलिस के 21 कर्मियों सहित सभी 22 आरोपी करीब एक साल तक चली सुनवाई के दौरान जमानत पर बाहर थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget