एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370: श्रीनगर से सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मुझे नजरबंद किया गया था, गृहमंत्री गलत बोल रहे हैं

लोकसभा में आज एनसीपी नेता सुप्रीया सुले ने पूछा कि श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला कहां हैं? जिसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हो चुका है, सूबे को दो हिस्सों में बांटकर दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा चुका है. इस बीच बड़ा सवाल है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से सांसद फारूक अब्दुल्ला कहां हैं? यही सवाल एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने लोकसभा में उठाया. जिसपर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वह अपनी मर्जी से घर में हैं और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है.

इस बीच फारूक अब्दुल्ला ने टाइम्स नाउ और एनडीटीवी से बात की. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह गलत बोल रहे हैं, मुझे नजरबंद किया गया था. मैंने डॉक्टर के पास भी जाने की कोशिश की. मुझे नहीं जाने दिया गया. मेरे घर के बाहर डीएसपी और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई.

सुप्रिया सुले ने लोकसभा में पूछा, ''मैं सीट संख्या 462 पर बैठती हूं, फारूक अब्दुल्ला 461 नंबर सीट पर बैठते हैं. वह जम्मू-कश्मीर से चुने गए हैं. मैं उनको यहां नहीं सुनी. अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगी की यह चर्चा अधूरी है.'' लोकसभा में आज जम्मू-कश्मीर पर चर्चा चल रही है.

सुप्रीया सुले के सवाल पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ''फारूक अब्दुल्ला को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है. वह अपनी मर्जी से अपने घर पर हैं.'' इसके बाद नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला मीडिया के सामने आये. उन्होंने कहा कि मंत्री गलत बोल रहे हैं, घर में ही हिरासत में लिया गया.

आपको बता दें कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर पर फैसला लिए जाने से एक दिन पहले आधी रात को बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था. उसके अगले दिन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया. इन नेताओं में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सज्जाद लोन जैसे नेता हैं.

आर्टिकल 370: लोकसभा में बोले अमित शाह- POK भी कश्मीर का हिस्सा, इसके लिए जान दे देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget