एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'मेरे पास महाराष्ट्र की जिम्मेदारियां हैं', 'नाखुश' होने वाली खबरों पर अजित पवार ने तोड़ी चुप्पी

NCP नेता अजित पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने ऐसे समय बयान दिया है जब उनके नाखुश होने चर्चा है.

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार के बाद अब उनके भतीजे अजित पवार ने भी नाखुश होने वाली खबरों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि उनके पास राज्य (महाराष्ट्र) की जिम्मेदारियां हैं क्योंकि वह यहां विपक्ष के नेता हैं.

उन्होंने कहा कि वह राज्य की राजनीति में एक्टिव हैं. इससे पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम के बाद शरद पवार ने भी ऐसी अटकलों को खारिज किया कि सुले की नियुक्ति से उनके भतीजे अजित पवार नाखुश हैं. पवार ने संवाददाताओं से कहा, "यह सुझाव अजित पवार ने ही दिया था तो उनके खुश या नाखुश होने का सवाल ही कहां है."

अजित पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बधाई भी दी

सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नामित किए जाने के तुरंत बाद अजित पवार ने शनिवार (10 जून) को एक ट्वीट कर उन्हें बधाई भी दी. उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे.

इसके अलावा सुले और पटेल को जिम्मेदारियां देने के तुरंत बाद ही पार्टी प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया था कि अजित पवार के पास पहले से ही महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी है. 

क्या बोले शरद पवार?

शरद पवार ने कहा कि दो कार्यकारी अध्यक्ष राज्यों की देखरेख करते हैं, उनका ध्यान 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए गैर-बीजेपी दलों को एकजुट करने पर होगा. उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वह 23 जून को पटना में विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे जहां राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे और अन्य विपक्षी नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर शनिवार (10 जून) को दिल्ली से दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी. उन्होंने कहा था सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल अब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे. यह पहली बार है जब एनसीपी के पास 'कार्यकारी अध्यक्ष' का पद होगा.

ये भी पढ़ें: 'मध्य प्रदेश में जनता बना चुकी है बदलाव का मन', डीके शिवकुमार ने कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन को लेकर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget