एक्सप्लोरर

NCP Crisis: 'शरारती लोगों के छोड़कर जाने के अलावा एनसीपी में...', शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग में क्या कुछ कहा?

NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर दोनों गुट (शरद पवार और अजित पवार) दावा कर रहे हैं. इस बीच शरद पवार खेमे ने चुनाव आयोग में जवाब दाखिल किया है.

NCP Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार खेमे ने शनिवार (9 सितंबर) को निर्वाचन आयोग को बताया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए कुछ शरारती लोगों के छोड़कर जाने के अलावा पार्टी में कोई विवाद नहीं है. उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले बागी समूह को लेकर ये बात कही. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने एक बयान में कहा कि चुनाव आयोद ने अजित पवार की दायर एक याचिका पर उसका जवाब मांगा था. पार्टी ने निर्वाचन आयोग को अपना प्रारंभिक जवाब सौंपा है. 

शरद पवार गुट ने क्या कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार गुट ने कहा, ‘‘हमने अजीत पवार के विरोधाभासी रुख को साबित किया है. यह भी बताया कि उन्होंने कैसे बिना किसी कानूनी अधिकार के निर्वाचन आयोग के समक्ष दावा किया.’’

इसने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग को बताया है कि कुछ शरारती लोगों के अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए पार्टी से दलबदल करने के अलावा इसमें (पार्टी में) कोई विवाद नहीं है. ’’ इसने कहा कि संगठन अक्षुण्ण है. पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के साथ मजबूती से खड़ा है. 

मामला क्या है?
अजित पवार और एनसीपी के आठ अन्य विधायक इस साल जुलाई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए, इससे पार्टी में विभाजन हो गया. इसके बाद में अजित पवार ने एनसीपी पर अपना दावा किया था. 

अजित पवार बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होकर मंत्री बन गए है. 

अजित पवार ने क्या कहा?
अजित पवार ने शनिवार को कहा कि इलेक्शन कमीशन एनसीपी को लेकर सही निर्णय देगा. शरद पवार के गुट के इस जवाब के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, ‘‘हम अपने रुख के बारे में कल होने वाली रैली पर बात करेंगे. जब एनसीपी के दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ नोटिस जारी किया है. मुझे लगता है कि ऐसे में निर्वाचन आयोग सही निर्णय लेगा.’’

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शरद पवार का आरोप, 'बीजेपी ने कराया शिवसेना और NCP में विभाजन', मोदी सरकार से पूछा ये तीखा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget