एक्सप्लोरर

Nawab Malik Arrested: नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद शरद पवार ने की बैठक, NCP बोली- नहीं होगा इस्तीफा, कल गठबंधन के नेता करेंगे प्रदर्शन

Nawab Malik Arrested: एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को फोन किया.

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बैठक की. पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे. एनसीपी चीफ के घर हुई बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री छगन भुजबल, हसन मुशरिफ और राजेश टोपे मौजूद थे.

सूत्र ने बताया, ‘‘यह बैठक, मलिक की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. ’’ उन्होंने कहा कि बैठक में मलिक के इस्तीफे को लेकर चर्चा हुई. सूत्र ने बताया कि मलिक के इस्तीफा देने की स्थिति में उनका विभाग पार्टी के उनके सहकर्मियों को दिया जाएगा.

बैठक में मौजूद रहे एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि नवाब मलिक के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं है. दुर्भावना से कार्रवाई की गई है. कल सुबह 10 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास महा विकास अघाड़ी के नेता आंदोलन करेंगे.

इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि नवाब मलिक को इस्तीफा नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, ''महाविकास आघाडी से आमने-सामने नहीं लड़ सकते, इसलिए पीछे से अफजलखानी युद्ध चल रहा है,  चलने दो. किसी मंत्री को कपट से अंदर कर आनंदित हो रहे हैं, तो होने दो. नवाब से इस्तीफा न लें. लड़ते रहें और जीतें. कंस और रावण भी मारे गए. यही हिंदुत्व है. जंग अभी शुरू हुई हैं. जय महाराष्ट्र.''

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमवीए सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण ने भी शरद पवार से मुलाकात की. कांग्रेस नेता सुनिल केदार भी बैठक में शामिल हुए. एमवीए में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस शामिल हैं.

महाविकास आघाडी सरकार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता मलिक के पास अल्पसंख्यक कार्य विभाग के अलावा कौशल विकास विभाग भी है. ईडी ने भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन जांच के मामले में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि वह ना डरेंगे, ना झुकेंगे. मलिक से बुधवार की सुबह पूछताछ शुरू की थी. इसके बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि चूंकि मलिक ‘साफ बोलते’ है ऐसे में पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का अंदेशा था.

शरद पवार ने कहा, “तब से 25 साल बीत गए. इसी तरह से लोगों को बदनाम करने, सत्ता का दुरुपयोग करने और उन्हें परेशान करने के लिए (अंडरवर्ल्ड का) नाम लिया जाता है. जो लोग केंद्र के विरुद्ध और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के बारे में बोलते हैं, उन्हें परेशान किया जाता है और ऐसा ही यहां हो रहा है.”

गिरफ्तारी के बाद ED ने मांगी नवाब मलिक की 14 दिन की कस्टडी, कोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं ये दलीलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget