एक्सप्लोरर

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के खिलाफ दाखिल मिस्त्री की याचिका खारिज

अक्तूबर 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था. इसके दो महीने के बाद उनकी कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट ने एनसीएलटी का रुख किया था.

मुंबई: राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के खिलाफ दाखिल साइरस मिस्त्री की याचिका को आज खारिज कर दिया. उल्लेखनीय है कि मिस्त्री ने खुद को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाने के फैसले को एनसीएलटी में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी. बीएसवी प्रकाश कुमार और वी. नालासेनापति की अध्यक्षता वाली एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने कहा मिस्त्री को इसलिये हटाया गया क्योंकि टाटा संस के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) और उसके अधिकतर सदस्यों का विश्वास उन पर (मिस्त्री) से उठ गया था.

न्यायाधिकरण ने कहा कि उसने मिस्त्री की उन दलीलों को स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि उनका निष्कासन निदेशक मंडल द्वारा गड़बड़ी करके किया गया है और यह छोटे शेयरधारकों का उत्पीड़न है. पीठ ने कहा कि कंपनी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आयकर विभाग को देने, मीडिया में जानकारियां लीक करने और कंपनी के शेयरधारकों और उसके निदेशक मंडल के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर खुलकर सामने आने के बाद मिस्त्री को हटाया गया था क्योंकि निदेशक मंडल और इसके सदस्यों का उन पर से विश्वास खत्म हो गया था.

अक्तूबर 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था. इसके दो महीने के बाद उनकी कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट ने एनसीएलटी का रुख किया था. याचिका के मुताबिक, पांच महीने बाद उन्हें एनसीएलटी के पास आने के लिए टाटा संस के निदेशक मंडल में निदेशक पद से हटा दिया गया. एनसीएलटी के इस आदेश के खिलाफ मिस्त्री राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपील कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget