एक्सप्लोरर

रीना की अहमद को लिखी 'चिट्ठी' में पं.धीरेंद्र शास्त्री ने निकाला 'लव जिहाद'! विवाद के बाद अब जान लीजिए NCERT का भी जवाब

NCERT Book Row: एनसीईआरटी की कक्षा 3 की एक किताब में दी गई एक चिट्ठी को लेकर इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है. इस मामले पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सवाल उठाए जबकि एक अभिभावक ने शिकायत की.

NCERT On Baba Bageshwar Claim: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताब में छपी एक चिट्ठी को लेकर मचे बवाल के बाद एनसीईआरटी ने सफाई दी है. काउंसिल ने कहा कि पर्यावरण अध्ययन की ग्रेड 3 की किताब में पब्लिश एक लेटर से संबंधित हाल ही में आई खबर का कोई आधार नहीं है.

एनसीईआरटी की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया, “स्कूली शिक्षा के लिए नए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे 2023 के परिप्रेक्ष्य में, पर्यावरण अध्ययन की जगह पर ग्रेड 3 से प्रारंभिक चरण में एक नया विषय- हमारे आसपास की दुनिया शुरू की गई है. यह एक अंतःविषय क्षेत्र है जो ग्रेड 3 से आगे विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में बुनियादी दक्षताओं के विकास का ख्याल रखते हुए पर्यावरण शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है. इसी के अनुसार एनसीईआरटी ने इस विषय के लिए नई किताबें पेश की हैं, जिनमें सामाजिक परिवेश सहित व्यापक परिप्रेक्ष्य है.”

‘पुरानी किताबों की जगह लाई गईं नई किताबें’

बयान में आगे कहा गया, “इसलिए, पुरानी किताबों के बजाय, कक्षा 3 के लिए “हमारा अद्भुत विश्व” शीर्षक से एक नई किताब लाई गई है. एनसीईआरटी सभी स्कूलों से अपील करता है कि वे कक्षा 1, 2, 3 और 6 में एनसीईआरटी की प्रकाशित नई किताबों का ही उपयोग करें. ये किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित हैं और विषयों और ग्रेडों में सांस्कृतिक जड़ता, बहुभाषावाद, अनुभवात्मक शिक्षा और शैक्षिक प्रौद्योगिकी को एकीकृत करती हैं. नई किताबों और नए विषय क्षेत्रों और पाठ्यपुस्तकों को लागू करने के तौर-तरीकों के बारे में विवरण सीबीएसई को भेजी गई सलाह में दिया गया है.”


रीना की अहमद को लिखी 'चिट्ठी' में पं.धीरेंद्र शास्त्री ने निकाला 'लव जिहाद'! विवाद के बाद अब जान लीजिए NCERT का भी जवाब

क्या है मामला?

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अभिभावक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि एनसीईआरटी की कक्षा तीन के पर्यावरण विषय के पेज नंबर 17 पर चिट्ठी आई है नाम से एक टाइटल है. इसमें रीना नाम की लड़की अहमद को छुट्टियों में अगरतला आने के लिए इन्विटेशन देती है. इस बाबत अभिभावक ने खजुराहो एसडीओपी को शिकायत की है.  

इस मामले पर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसका विरोध किया. उनका कहना है कि रीना ने सिर्फ अहमद को ही चिट्ठी क्यों लिखी? वह आकाश, अविनाश या फिर आदर्श को भी चिट्ठी लिख सकती थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि ये तो सोची-समझी साजिश नजर आती है. इससे तो लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि सभी किताबों को वापस मंगाकर इस तरह के चैप्टर को तुरंत हटाना चाहिए.

देखिए बाबा बागेश्वर ने क्या किया था दावा?

ये भी पढ़ें: 'अहमद को रीना की चिट्ठी तो...', कथा में अपना फोन दिखा बोले बागेश्वर धाम वाले बाबा, 'लव जिहाद' पर कह दी ये बात!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget