एक्सप्लोरर

'...हम आउट ऑफ सिलेबस हो गए हैं', NCERT ने सिलेबस में किया बदलाव तो लोगों को याद आई 'अनारकली'

NCERT New Syllabus: उठो अनारकली ट्रेंड के कैप्शन में लिखा है कि Utho Anarkali, हम आउट ऑफ सिलेबस हैं. इस मीम्स को लोग ट्विटर पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

NCERT Syllabus Change: भारतीय फिल्मों के इतिहास में सर्वकालिक महान फिल्म 'मुग़ल-ए-आज़म' फिल्म का ऐतिहासिक 'उठो अनारकली' वाला सीन बुधवार को अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिंदी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं.

एनसीईआरटी ने स्कूल की किताबों में जो बदलाव किए हैं उनमें मुगलों, गांधी जी, हिंदू-मुस्लिम एकता और आरएसएस जैसे संगठनों पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध के चैप्टचर को हमेशा के लिए हटा दिया है. इसके अलावा हिंदी की कविताओं और कुछ पैराग्रफ को हटाने का फैसला लिया गया है. ट्विटर पर मुग़ल-ए-आज़म फिल्म का अनारकली और सलीम का जो मीम्स वायरल हो रहा है वो इसी से जुड़ा है. 

हम आउट ऑफ सिलेबस हैं

साल 1960 में रिलीज हुई मुग़ल-ए-आज़म फिल्म में दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (सलीम) और अभिनेत्री मधुबाला (अनारकली) नजर आ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'Utho Anarkali, हम आउट ऑफ सिलेबस हैं.' इस मीम्स को लोग ट्विटर पर जमकर शेयर कर रहे हैं.

लोग ले रहे मजे

ट्विटर पर Utho Anarkali के मीम्स ट्रेंड को लेकर लोग खूब मजे भी ले रहे हैं और तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि 'उठो अनारकली, कॉलेज लाइफ खत्म हो गई अब जॉब करना पड़ेगी.' एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि उठो अनारकली, पहले पटना स्टेशन पर फिल्म देखेंगे, फिर दिल्ली मेट्रो में स्पेशल शो देखेंगे.

उधर नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) का दावा है कि इस साल सिलेबस में कोई कटौती नहीं की गई है और पिछले साल जून में पाठ्यक्रम को तर्कसंगत बनाया गया था. एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश सकलानी ने कहा," सिलेबस को तर्कसंगत बनाने की पूरी कवायद बीते साल की गई थी, इस साल कुछ भी नया नहीं हुआ है."

ये भी पढ़ें: Arunachal Pradesh: चीन से सटी सीमा के पास अरुणाचल में पहुंची बिजली, पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget