एक्सप्लोरर

NCB की विजिलेंस टीम ने वसूली मामले में समीर वानखेड़े से फिर की 4 घंटे तक पूछताछ

विजिलेंस टीम के चीफ ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि प्रभाकर सईल से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि प्रभकार इस मामले में बेहद अहम है.

मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से आज एनसीबी की विजिलेंस टीम ने 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक पूछताछ की. विजिलेंस चीफ ने बताया कि समीर वानखड़े का आज बयान दर्ज किया गया है. इससे पहले पिछले हफ्ते बुधवार को भी विजिलेंस टीम ने वसूली के आरोपों को लेकर समीर से करीब 4 घंटे तक सवाल जवाब किए थे.

एनसीबी की विजिलेंस टीम ने वसूली का आरोप लगाने वाले प्रभाकर सईल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन विजिलेंस टीम के चीफ ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि प्रभाकर सईल से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है. ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि प्रभकार इस मामले में बेहद अहम है. विजिलेंस टीम के सवालों का जवाब देने के बाद जब समीर वानखेड़े बाहर आए तो उन्होंने वहां मौजूद मीडिया से कोई बात नहीं की.

क्या है आरोप

हाल ही में ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर सईल ने आर्यन को छोड़ने के लिए केपी गोसावी पर 'डील' कराने के आरोप लगाए थे. प्रभाकर सईल खुद को केपी गोसावी का बॉडीगार्ड बताता है. प्रभाकर सईल ने दावा किया था कि क्रूज पार्टी रेड के वक्त वह गोसावी के साथ थे. प्रभाकर ने खुलासा किया था कि केपी गोसावी सैम नाम के शख्स से फोन पर 25 करोड़ रुपये से बात शुरू कर 18 करोड़ में डील फिक्स करने की बात कर रहा था. केपी गोसावी ने 8 करोड़ रुपये एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को देने की भी बात कही थी.

किरण गोसावी का नाम क्रूज ड्रग मामले के बाद सबसे पहले तब सामने आया जब उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उस समय कई लोगों का लगा ​​था कि वह एनसीबी का अधिकारी है. एनसीबी ने बाद में साफ किया कि वह एक निजी जासूस और एक प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक है और क्रूज मामले में 10 स्वतंत्र गवाहों में से एक है.

Drugs Case: फडणवीस के दिवाली बाद पटाखे फोड़ने वाले बयान पर CM उद्धव का पलटवार, बोले- पाकिस्तान पर बम कब गिरेंगे

प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी, क्या साथ आ सकती हैं कांग्रेस और आरएलडी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget