एक्सप्लोरर

NCB Busts Drugs Trafficking: एनसीबी ने ड्रग तस्करों के नेटवर्क का भांडाफोड़ किया, 8 लोग गिरफ्तार

NCB Busts Pan India Network: 24 मई को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने पहले से ही बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था.

NCB Busts Heroin Trafficking's Gang: भारत में संचालित एक बड़े हेरोइन तस्कर गिरोह (Heroin Trafficking Network) का एनसीबी (NCB) ने भंडाफोड़ कर दिया है. 24 मई को मुखबिरों से मिली सूचना के बाद एनसीबी ने बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की. एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (NCB DDG) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 24 मई को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने पहले से ही बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था. बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एनसीबी के अधिकारियों ने 7 किलो हेरोइन बरामद की है. ये हेरोइन ज़िम्बाब्वे से बेंगलुरु आने वाली एक महिला यात्री ने अपने सूटकेस में छिपा रखा था.  

एनसीबी की मुस्तैदी के बाद उस महिला ड्रग तस्कर (Female Drug Smuggler) और उसके सहयोगी को एयरपोर्ट (Airport) से ही पकड़ लिया गया. एनसीबी की टीम ने पकड़ी गईं दोनों महिलाओं से पूछताछ की जिसके काफी देर बाद महिलाओं ने इस बात का खुलासा किया, वो जहां रहती थी वहां एक बैग है जब एनसीबी की टीम ने कमरे की तलाशी ली और कमरे से बरामद बैग को खोलकर देखा तो उसमें से लगभग 7 किलो हेरोइन बरामद की गई. 

NCB की तेज कार्यवाही से इंदौर में हुई 3 की गिरफ्तारी
इसके बाद एनसीबी की टीम ने अपनी धर-पकड़ और तेज की तो पता चला इसी तरह हेरोइन का खेप लेकर आने वाली 3 और महिलाएं हैं जो बेंगलुरू से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस से निकल चुकी हैं. एनसीबी ने अपनी तकनीकि खुफिया टीम को इन महिलाओं की लोकेशन तलाशने के लिए लगाया तो पता चला कि ये महिलाएं तो मध्य प्रदेश के इटारसी के पास ही उतर गई हैं. इसके बाद एनसीबी की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच आगे बढ़ाई तो पता चला इंदौर जोनल टीम ने एक ही तरह के तीन ट्रॉली बैग से 21 किलो हेरोइन बरामद की है. 

बेंगलुरू में पकड़ी गई महिलाओं ने खोला राज
इस दौरान इस टीम ने एक होटल से ये ट्रॉलीबैग बरामद किए और तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया. बेंगलुरु में हेरोइन के साथ पकड़ी गई आरोपी महिलाओं से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला उनके गैंग में नाइजीरियाई और दिल्ली के कुछ अन्य लोग भी जुड़े हैं. एनसीबी की टीम ने इन महिला हेरोइन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली और इसके साथ ही इनके अफ्रीकी सहयोगियों को भी पकड़ने में सफल रही.  

पूरे ऑपरेशन में एनसीबी ने जब्त की 34.89 किलो हेरोइन
एनसीबी की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन में कुल 34.89 किलो हेरोइन जब्त की और 8 लोगों की गिरफ्तार किया. वहीं एनसीबी टीम ने बताया कि इस गिरोह का नाइजीरियाई सरगना भारतीय महिला हैंडलर से ऐसी महिलाओं की डिमांड करता था जो भारत से पहले विदेशों को जाएं फिर वहां से वापसी में ड्रग्स की खेप लेकर भारत आएं. इसी तरह से ये लोग भारतीय महिलाओं को झांसे में लेकर ऐसे काम करवाते थे. इसके बदले इन महिलाओं को अच्छा पैसा दिया जाता था. एनसीबी ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर पूरे देश में इस हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर दिया. 

यह भी पढ़ेंः

Delhi University में बोले अमित शाह, कहा- 'कश्मीर से 370 हटने के बाद किसी की कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं'

Terror Funding: टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार, उम्र कैद तक की हो सकती है सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में चोरी, बांग्लादेश-नेपाल में बिक्री... इंटरनेशनल मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
दिल्ली में चोरी, बांग्लादेश-नेपाल में बिक्री... इंटरनेशनल मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
मिड-डे मील से हटाया अंडा तो BJP पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'बंगाल में राजमा कोई नहीं जानता'
मिड-डे मील से हटाया अंडा तो BJP पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'बंगाल में राजमा कोई नहीं जानता'
जम्मू रेल मंडल की एक और बड़ी कामयाबी, कटरा से चेन्नई और कोलकाता भेजी गई आलूबुखारा की खेप
जम्मू रेल मंडल की एक और बड़ी कामयाबी, कटरा से चेन्नई और कोलकाता भेजी गई आलूबुखारा की खेप
ABP न्यूज़ पर 'स्पेशल टास्क' सीजन 2 की वापसी, खुलेंगे IC-814 हाईजैक के गहरे राज!
ABP न्यूज़ पर 'स्पेशल टास्क' सीजन 2 की वापसी, खुलेंगे IC-814 हाईजैक के गहरे राज!

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget