एक्सप्लोरर

Aryan Khan Case: नवाब मलिक का NCB पर नया हमला, कहा- फर्जीवाड़ा उजागर, किडनैपिंग और फिरौती का था मामला

Nawab Malik Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, हाईकोर्ट के आदेश से साफ हो गया है कि आर्यन खान केस एक किडनैपिंग और फिरौती का मामला था.

Nawab Malik Statement on Aryan Khan Case: महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश से साबित होता है कि यह अपहरण और फिरौती का मामला था. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा अब खुलकर सामने आ गया है. 3 अक्टूबर को NCB ने मंबई में एक क्रूज पार्टी में रेड कर आर्यन खान सहित कई अन्यों को गिरफ्तार किया था. आर्यन खान अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं. उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी है. इस पूरे मामले में नवाब मलिक लगातार NCB और ब्योरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर हमला करते आए हैं.

नवाब मलिक ने NCB की जांच को निशाने पर लिया
अब नवाब मलिक ने NCB की जांच को निशाने पर लेते हुए हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया और ट्वीट किया, "हाईकोर्ट के आदेश से साबित होता है कि आर्यन खान मामला किडनैपिंग और फिरौती का मामला था. यह पूर्व नियोजित था लेकिन सार्वजनिक डोमेन में जारी एक सेल्फी ने योजना को विफल कर दिया. फर्जीवाड़ा अब बेनकाब हो गया है."

इसके साथ ही, उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के कुछ प्वाइंटर्स भी ट्वीट किए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'हाईकोर्ट ने कहा, आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक सबूत नहीं मिला. व्हाट्सऐप चैट से जुड़ा कोई सबूत नहीं है. आर्यन के पास से कोई आपत्तिजनक पदार्थ नहीं मिला. अरबाज और मुनमुन के पास से कम मात्रा में ड्रग्स मिला. मुनमुन का आर्यन और अरबाज से पहला कोई कनेक्शन नहीं है.'

मलिक ने ट्वीट में लिखा, 'हाईकोर्ट ने कहा कि आर्यन खान की चैट देखने पर पता चला कि कोई साजिश नहीं की गई. कोई ऐसा सबूत नहीं है जो कहे कि अपराध के लिए साजिश हुई है.'

यह भी पढ़ें-
Aryan Khan Bail Order: बॉम्बे HC ने कहा- आर्यन के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आपराधिक साज़िश साबित हो
आर्यन खान को कसूरवार बताने वाली एनसीबी क्या ख़ुद अपने ही बुने जाल में फंस रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget