एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu on Charanjit Singh Channi: सिद्धू बोले- सीएम ने अपना काम शुरू कर दिया है, सभी मुद्दों का हल होगा

Navjot Singh Sidhu on Charanjit Singh Channi: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने (सीएम) अपना काम शुरू कर दिया है. सभी मुद्दों का हल होगा.

Navjot Singh Sidhu on Charanjit Singh Channi: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने इतिहास रच दिया है (दलित मुख्यमंत्री बनाकर). उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को एक शानदार व्यक्ति बताया है और कहा कि उन्होंने आज कार्यभार संभाल लिया है. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने (सीएम) लोगों के हित में काम करना शुरू कर दिया है. बिजली बिल माफी समेत सभी मुद्दों का होगा समाधान.

बता दें कि जब अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम थे तब सिद्धू ने इन मुद्दों को जोर शोर से उठाया था. इससे पहले सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री चुने जाने के फैसले को ‘एतिहासिक’ बताया था.

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं. उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जो राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं. रंधावा जट सिख और सोनी हिंदू समुदाय से आते हैं.

शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में चन्नी ने किसान आंदोलन का पूरा समर्थन किया और कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी अगुवाई वाली सरकार पंजाब के सभी मुद्दों का समाधान करेगी और सभी के लिए काम करेगी.

सीएम चन्नी ने यह भी कहा कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी मुद्दों का समाधान होगा. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तय 18 सूत्री कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों का भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी मसलों का हल होगा.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, रेत माफिया और अवैध खनन पर अंकुश लगाने को लेकर आज ही बड़ा कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब की एकता, अखंडता और भाईचारा को कायम रखना है. हम सबको मिलकर रहना है. पंजाब को आगे बढ़ाना है.’’ चन्नी ने खुद के गरीब परिवार में पैदा होने का उल्लेख किया और कहा कि वह इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं.

Babul Supriyo Meets Mamata Banerjee: ममता बनर्जी से मिले बाबुल सुप्रियो, कहा- सीएम ने मुझे दिल से काम करने और गाने को कहा

Uma Bharti Controversy: उमा भारती का विवादित बयान, ब्यूरोक्रेसी की नहीं होती औकात, सिर्फ चप्पल उठाने वाली होती है ब्यूरोक्रेसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget