एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: नवजोत सिंह सिद्धू ने मोदी सरकार को कहा थैंक्यू, इमरान से की गलियारा खोलने की अपील

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी कैबिनेट ने गुरदासपुर से अंततराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर कारिडोर के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी है.

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट ने आज सिख समुदाय को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि वह करतारपुर गलियारे (कॉरिडोर) के विकास के लिए पाकिस्तान सरकार से आग्रह करेगी. वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि भारत सरकार पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर गलियारे का विकास करेगी. इससे पाकिस्तान में रावी नदी के तट पर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी.

मोदी कैबिनेट के फैसले पर कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह ने खुशी जताई और मोदी सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने एक के बाद एक तीन ट्वीट किये. सिद्धू ने कहा, ''मैं भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दुनिया के 12 करोड़ नानक नाम लैवस के हित में पाकिस्तानी सरकार से अनुरोध किया. मुझे उम्मीद है कि सुषमा स्वराज से जो वायदे किये थे वह पत्र तैयार होगा.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश करता हूं कि वह करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए उचित कदम उठाएंगे और बाबा नानक के भाईचारे और शांति क संदेशों को दुनिया के हर कोने में पहुंचाएंगे.''

दरअसल, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर पिछले कुछ महीनों में राजनीतिक दलों के बीच खूब बयानबाजी हुई थी और विवाद हुआ था. विवाद की वजह इमरान खान के शपथ ग्रहण में नवजोत सिंह सिद्धू का जाना था. विवाद और अधिक तब बढ़ गया जब शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगा लिया था.

बीजेपी ने कांग्रेस से सफाई मांगी थी. तब नवजोत सिंह सिद्धू ने विवाद को एक अलग मोड़ देते हुए कहा था कि उन्होंने बाजवा से गले मिलकर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील की थी. बाद में सिद्धू ने इस संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र भी लिखा था.

करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाने की गुजारिश करेगी मोदी सरकार, सिद्धू ने पाक दौरे पर उठाया था मुद्दा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि एक महत्वपूर्ण निर्णय में कैबिनेट ने गुरदासपुर से अंततराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर कारिडोर के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी . करतारपुर कारिडोर परियोजना में केंद्र सरकार के वित्त पोषण से सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. इस संबंध में पाकिस्तान से भी उसके इलाकों में उपयुक्त सुविधाओं से लैस कारिडोर के विकास का आग्रह किया जायेगा.

करतारपुर गुरुद्वारा भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग चार किलोमीटर दूर है और भारतीय पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक में सीमा पट्टी के ठीक सामने है, जहां गुरु नानक देव ने 1539 में निधन तक अपने जीवन के 18 साल बिताए थे. अगस्त 1947 में विभाजन के बाद यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के हिस्से में चला गया. लेकिन सिख धर्म और इतिहास के लिए यह बड़े महत्व का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
इस अफसर से उठ गया थलापति विजय का भरोसा, सिर्फ 2 महीने में ही हटाया, महिला को दी जिम्मेदारी
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget