एक्सप्लोरर

Navjot Sidhu Resignation: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने का एलान कर सकते हैं सिद्धू, आज दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

Navjot Sidhu Resignation:नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि वह उन्हें दिए गए 'सम्मान' के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे.

Navjot Sidhu Resignation: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आज वापसी का एलान कर सकते है. वह आज दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे. इससे पहले, बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह उन्हें दिए गए 'सम्मान' के लिए हमेशा कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे. साथ ही उन्होंने जोर दिया कि वह 'कभी भी समझौता नहीं कर सकते.'

नवजोत सिद्धू ने कहा कि जो लोग पंजाब के लिए उनके प्यार को समझते हैं वे कभी उन पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे. उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की. नवजोत सिद्धू ने कहा, 'मुझे पंजाब से इश्क है और जो इसे समझते हैं वो कभी मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे. हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया. राजनीति में पांच को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है.'

सिद्धू आज पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी. हरीश रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े कुछ संगठनात्मक मामलों को लेकर 14 अक्टूबर को शाम छह बजे मुझसे और वेणुगोपाल जी से मुलाकात करेंगे.’’ कांग्रेस महासचिव रावत के मुताबिक, यह मुलाकात वेणुगोपाल के कार्यालय में होगी.

गौरतलब है कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे. सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के कुछ फैसलों से नाराज होकर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने 18 जुलाई को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया था. विवाद नहीं थमता देख 18 सितंबर को अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

ये भी पढ़ें: 

Punjab Congress Crisis: सिद्धू के अचानक इस्तीफे से सोनिया-राहुल-प्रियंका गांधी नाराज, पंजाब को मिल सकता है नया कांग्रेस अध्यक्ष

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- हाईकमान के दिए 'सम्मान' का रहूंगा आभारी लेकिन नहीं होगा समझौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget