एक्सप्लोरर

पटेल की जयंती: मोदी का पाकिस्तान पर हमला, कहा- जो युद्ध नहीं जीत सकते, वो हमारी एकता में फूट डाल रहे हैं

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: पीएम मोदी ने कहा, ‘’कभी सरदार पटेल ने कहा था कि अगर कश्मीर का मसला उनके पास रहा होता तो उसे सुलझने में इतनी देर नहीं होती. आज उनकी जन्म जयंती पर मैं आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला सरदार साहेब को समर्पित करता हूं.’

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर गुजरात के केवडिया में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग युद्ध नहीं जीत सकते, लेकिन वह हमारी एकता में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं.

हमें कोई मिटा नहीं सका, हमारी एकता को परास्त नहीं कर सका- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रत्येक देशवासी को देश के समक्ष मौजूद ये चुनौती याद दिला रहा हूं, जो हमसे युद्ध में नहीं जीत सकते, वो हमारी इसी एकता को चुनौती दे रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’लेकिन वो भूल जाते हैं कि सदियों की ऐसी ही कोशिशों के बावजूद हमें कोई मिटा नहीं सका. हमारी एकता को परास्त नहीं कर सका.’’

 370 ने कश्मीर को आतंकवाद के सिवाय कुछ नहीं दिया- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’जब हमारी विविधताओं के बीच एकता पर बल देने वाली बातें होती हैं तो इन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब मिलता है. सरदार साहेब के आशीर्वाद से इन ताकतों को परास्त करने का एक बहुत बड़ा फैसला देश ने कुछ हफ्ते पहले ही लिया है. आर्टिकल 370 ने जम्मू-कश्मीर को अलगाववाद और आतंकवाद के सिवाय कुछ नहीं दिया.’’

अब जम्मू-कश्मीर और देश के दूसरे राज्यों में कोई फर्क नहीं, जानें आज से क्या कुछ बदल गया है

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’पूरे देश में जम्मू-कश्मीर ही एकमात्र स्थान था, जहां आर्टिकल 370 था और पूरे देश में जम्मू-कश्मीर ही एकमात्र स्थान था, जहां तीन दशकों में आतंकवाद ने करीब-करीब 40 हजार लोगों की जान ले ली.’’ उन्होंने कहा, ‘’दशकों तक हम भारतीयों के बीच इस आर्टिकल 370 ने एक अस्थाई दीवार बना रखी थी. हमारे जो भाई-बहन इस अस्थाई दीवार के उस पार थे, वो भी असमंजस में रहते थे. जो दीवार कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद बढ़ा रही थी, अब वो दीवार गिरा दी गई है.’’

370 को हटाने का फैसला सरदार साहेब को समर्पित- मोदी

मोदी ने कहा, ‘’कभी सरदार पटेल ने कहा था कि अगर कश्मीर का मसला उनके पास रहा होता तो उसे सुलझने में इतनी देर नहीं होती. आज उनकी जन्म जयंती पर मैं आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला सरदार साहेब को समर्पित करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमें इस बात की भी खुशी है कि आज से ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एक नए भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. हाल ही में वहां ब्लॉक डवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में 98 प्रतिशत पंचों-सरपंचों की भागीदारी एक बड़ा संदेश है.’’

मोदी ने कहा, ‘’अब जम्मू कश्मीर में एक राजनीतिक स्थिरता आएगी. अब निजी स्वार्थ के लिए सरकारें बनाने और गिराने का खेल बंद होगा. अब क्षेत्र के आधार पर भेदभाव के शिकवे और शिकायतें भी दूर होंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब सरदार पटेल पांच सौ से ज्यादा रिसायतों के एकीकरण के भगीरथ कार्य के लिए निकले थे तो यही वो चुंबकीय शक्ति थी, जिसमें ज्यादातर राजे-रजवाड़े खिंचे चले आए थे.’’

यह भी पढ़ें-

सामने आया बगदादी के ठिकाने पर अमेरिकी फौज के हमले का वीडियो, सीरिया में मारा गया था IS चीफ

Twitter पर सभी तरह के राजनीतिक विज्ञापनों पर बैन, CEO जैक डॉर्सी ने किया एलान

Chhath puja 2019: आज नहाय-खाय के साथ होगी आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत

'बाला' विवाद पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, नकल के आरोपों पर इस तरह किया फिल्म का बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget