एक्सप्लोरर

पीएम की जाति पर संग्राम: राहुल गांधी को नोटिस भेजेगा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग? कहा- माफी मांगें

राहुल गांधी ने दावा किया था कि पीएम मोदी का जन्म से ओबीसी नहीं थे. उन्होंने कहा था, "गुजरात में बीजेपी की सरकार बनने के बाद साल 2000 में उनकी जाति को ओबीसी में रजिस्टर्ड है."

Rahul Gandhi On PM Modi Caste: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म से ओबीसी न होने वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. इसे लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग राहुल गांधी को नोटिस जारी करने पर विचार कर रहा है. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने एबीपी न्यूज को बताया कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज का अपमान किया है. उन्होंने कहा, "हम राहुल गांधी को नोटिस भेजने के बारे में विचार रहे हैं. उन्हें मांफी मांगनी चाहिए. पीएम मोदी की जाति साल 1999 के पहले ओबीसी में रिजस्टर्ड थी."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा था कि पीएम मोदी एक ऐसे परिवार में पैदा हुए थे, जो सामान्य जाति में थे. उन्होंने गुरुवार (8 फरवरी) को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म ओबीसी परिवार में नहीं हुआ है और वह खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं.

पीएम मोदी की जाति पर की थी टिप्पणी

उन्होंने कहा था, "पीएम मोदी का जन्म तेली जाति के एक परिवार में हुआ था, जिसे साल 2000 में गुजरात में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी सूची में शामिल किया गया था." कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, "प्रधानमंत्री देश में कभी जाति आधारित गणना नहीं कराएंगे और उसके बिना सामाजिक न्याय हसिल नहीं किया जा सकता. बहुत से लोगों को सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है. केवल कांग्रेस पार्टी ही यह जाति आधारित गणना कराएगी और भारत में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगी.

पीएम मोदी ने संसद में किया था ओबीसी का जिक्र

इसके बाद बीजेपी जी किशन रेड्डी ने एक दस्तावेज जारी किया, जिसमें पीएम मोदी की जाति अधिसूचित है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा था, "राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत हो गई है."

इससे पहले पीएम मोदी ने पार्लियामेंट में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ न्याय नहीं किया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती. वे गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं."

ये भी पढ़ें: पीवी नरसिम्हा राव से लेकर प्रणब मुखर्जी तक, पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में कितने लोगों को मिला भारत रत्न? देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget