एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय राजधानी को जल्द मिलेगी नई एक्साइज पॉलिसी, नीति निर्माण के लिए दिल्ली कैबिनेट ने मंत्री समूह के गठन को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को पारदर्शी और प्रगतिशील बनाने का निर्देश दिया गया है. नीति निर्माण के लिए जिस मंत्री समूह का गठन किया गया है उसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार दिल्ली में जल्द ही नई आबकारी नीति यानी एक्साइज पॉलिसी लाने जा रही है. दिल्ली सरकार का दावा है कि ये एक महत्वाकांक्षी एक्साइज पॉलिसी पूरे भारत में एक मॉडल के तौर पर जानी जाएगी और इसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. शुक्रवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस नई आबकारी नीति के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह के गठन को मंजूरी दी गई. दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि नई आबकारी नीति से करदाताओं और व्यापार क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को कारोबार करने में आसानी होगी. इसके साथ ही, दिल्ली सरकार के सरकारी राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी.

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को पारदर्शी और प्रगतिशील बनाने का निर्देश दिया गया है. नीति निर्माण के लिए जिस मंत्री समूह का गठन किया गया है उसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और कानून मंत्री कैलाश गहलोत इस मंत्री समूह के अन्य सदस्य बनाए गए हैं. यह मंत्री समूह, उत्पाद शुल्क प्रशासन की वर्तमान प्रणाली के सभी पहलुओं, विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट और हितधारकों, आम जनता से मिले सुझावों, फीडबैक और टिप्पणियों की जांच करेगा और मंत्रिपरिषद को पारदर्शी तरीके से प्रगतिशील नई उत्पाद नीति का सुझाव देगा, जिससे आने वाले सप्ताहों में अंतिम नीतिगत निर्णय लेने की उम्मीद है.

दिल्ली सरकार का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली एक मॉडल राज्य है और इसी तर्ज पर दिल्ली सरकार देश के बाकी राज्यों के लिए दिल्ली आबकारी नीति को एक मॉडल नीति की तरह स्थापित करने की तैयारी में है. 2020 की अंतिम तिमाही में दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया था, जिसके द्वारा दिये गये सुझाव थे:

- राज्य उत्पाद शुल्क राजस्व में वृद्धि - शराब मूल्य निर्धारण तंत्र को सरल बनाना - शराब के कारोबार में गड़बड़ी और ड्यूटी की चोरी की जांच करना - शराब की आपूर्ति के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करना - राष्ट्रीय राजधानी के बदलते कद के अनुरूप शराब व्यापार की प्रकृति को बदलना

कैबिनेट द्वारा गठित मंत्री समूह दिल्ली में शराब पीने की उम्र कम करने और ड्राई डे की संख्या कम करने के सुझावों का भी आंकलन करेगी. दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के बाद हितधारकों और आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए थे. सरकार को हितधारकों और आम जनता से 14,000 से अधिक सुझाव और फीडबैक मिले हैं.

लाल किला हिंसा: पुलिस ने 45 और उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की, लेकिन मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget