एक्सप्लोरर

गुलाम नबी आजाद ने कराई नसीमुद्दीन सिद्दीकी की 'घरवापसी'

पिछले साल यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बीएसपी से बाहर कर दिया गया था. तब मायावती ने उनपर पैसा वसूलने से लेकर ठगी तक के आरोप लगाए थे.

लखनऊ: कभी बीएसपी सुप्रीमो मायावती की परछाई रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी की आज घरवापसी हो गयी है. उन्होंने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. उनके साथ बीएसपी के कुछ पूर्व नेता भी पार्टी में शामिल हुए. कांग्रेस महासचिव ग़ुलाम नबी आज़ाद ने ये डील कराई. वैसे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में जाने की भी चर्चा थी. अखिलेश यादव से भी मुलाक़ात हुई, लेकिन बात नहीं बनी. 35 साल पहले नसीमुद्दीन कांग्रेस पार्टी में ही थे. वे यूथ कांग्रेस के मंत्री भी रहे.

पिछले साल यूपी में विधानसभा चुनाव के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बीएसपी से बाहर कर दिया गया था. तब मायावती ने उनपर पैसा वसूलने से लेकर ठगी तक के आरोप लगाए थे. जवाब में नसीम ने कहा था बहिनजी मेरा मानसिक उत्पीड़न करती थीं. बीएसपी से बाहर होने के नौ महीने बाद अब वे कांग्रेस के नेता बन गए हैं. बुंदेलखंड से पार्टी के नेताओं ने नसीमुद्दीन के कांग्रेस में आने का विरोध किया. लेकिन ग़ुलाम नबी आज़ाद ने राहुल गांधी को राजी कर लिया.

बीएसपी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी पार्टी के मुस्लिम चेहरा माने जाते थे. पार्टी से निकाले जाने तक वे राष्ट्रीय महासचिव थे. मायावती चार बार यूपी की मुख्यमंत्री रहीं, सभी सरकारों में नसीमुद्दीन कैबिनेट मंत्री रहे. बड़े-बड़े विभाग उनके पास हुआ करते थे. मंच पर मायावती के लिए कुर्सी और तौलिये से लेकर संगठन तक का सारा कामकाज नसीमुद्दीन ही देखा करते थे.

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के राजनैतिक सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 1988 में नगर निगम का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए. फिर बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के साथ जुड़ गए. 1991 में वे बीएसपी के विधायक बन गए, लेकिन दो साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में नसीम हार गए. फिर मायावती ने उन्हें एमएलसी बना दिया. वे आज भी विधान परिषद के सदस्य हैं. 1996 में जब मायावती बिल्सी से विधानसभा का चुनाव लड़ रही थीं तो नसीमुद्दीन उनके इलेक्शन मैनेजर थे.

मायावती ने उनकी पत्नी हुस्ना सिद्दीकी को एमएलसी बनाया था. नसीमुद्दीन के बेटे अफजल भी लोकसभा का पिछ्ला चुनाव लड़े लेकिन हार गए. अगले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना घर मजबूत करने में जुटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DRDO DFP 2026: अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ सिंह का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
अब नहीं रुकेगी DRDO की रफ्तार! राजनाथ का बड़ा फैसला, अब रफ्तार पकड़ेंगी भारत की सीक्रेट डिफेंस परियोजनाएं
क्या सैन्य तख्तापलट का सताया जिनपिंग को डर? चीन की संसद से 6 बड़े सैन्य अधिकारी बर्खास्त
क्या सैन्य तख्तापलट का सताया जिनपिंग को डर? चीन की संसद से 6 बड़े सैन्य अधिकारी बर्खास्त
'मुस्लिम होता तो एनकाउंटर कर देते', चंदा चोरी मामले पर भड़के ओवैसी, राहुल-अखिलेश पर जानें क्या कहा
'मुस्लिम होता तो एनकाउंटर कर देते', चंदा चोरी मामले पर भड़के ओवैसी, राहुल-अखिलेश पर जानें क्या कहा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा

वीडियोज

Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर ट्रस्ट की चुप्पी के पीछे है बड़ा खेल?
Faridabad Suicide Case | Domestic Violence | Abp Report:पति की प्रताड़ना का ऐसा सच जो हैरान कर देगा!
Ram Mandir | Donation Scam | Mahadangal: Champat Rai पर ट्रस्ट की मेहरबानी के पीछे क्या है खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget