एक्सप्लोरर

Kerala Heavy Rain: केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, PM मोदी ने CM पिनाराई विजयन से की बात, मृतकों के लिए जताया दुख

Kerala Heavy Rain: कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. काफी जान-माल का नुकसान भी हुआ है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल से मुख्यमंत्री  पिनाराई विजयन से फोन पर बात की है.

Kerala Heavy Rain: केरल में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. बरसात ने राज्य में बड़ी तबाही मचाई है. कई ज़िलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. काफी जान-माल का नुकसान भी हुआ है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल से मुख्यमंत्री  पिनाराई विजयन से फोन पर बात की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "केरल के मुख्यमंत्री से केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा की. घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए ज़मीनी स्तर पर काम किया जा रहा है. मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं." वहीं पीएम मोदी ने इस आपदा में मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा,''यह दुखद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की जान चली गई है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना.''

अब तक 26 लोगों की जान गई

जानकारी के मुताबिक केरल में बारिश और लैंडस्लाइड के चलते 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग लापता हैं. बारिश का सबसे ज्यादा असर कोट्टायम में देखने को मिल रहा है. कोट्टायम में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इडुक्की में आठ लोगों की जान गई है. बारिश के कारण पठानमथिट्टा और इडुक्की में हालात बेहद खराब हैं.

राहत और बचाव का काम जारी

बारिश के कारण कुदरत का कहर झेल रहे केरल के कई ज़िलों में राहत और बचाव का काम जारी है. वायुसेना भी मदद के लिए मैदान में उतर गई है. इसके अलावा एनडीआरएफ की 11 टीमें लोगों की मदद के लिए लगाई गई हैं. कोट्टायम ज़िले के आस पास के इलाकों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं. कोट्टायम में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और नदियों के किनारे बने कई घर ढह गए हैं. बड़ी बड़ी गाड़ियां पानी के प्रवाह के चलते बहकर दूर चली गई. नदी के किनारे भारी मात्रा में पेड़ भी गिर गए हैं.

यह भी पढ़ें

पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी, सिद्धू ने सोनिया गांधी को 13 मुद्दों पर लिखी चिट्ठी, मिलने का वक्त भी मांगा 

अब भोपाल में हिट एंड रन का मामला, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ में घुसी तेज रफ्तार कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget