एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रालय के बंटवारों समेत लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

आखिरकार तीन महीने की चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद सरकार का गठन हो गया है. गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली, उनके समेत कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ली है. आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक है.

नई दिल्ली: प्रचंड बहुमत पाने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए तैयार है. मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज होगी. इस बैठक में सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है क्योंकि पहले कार्यकाल की पहली कैबिनेट में मोदी सरकार ने कालेधन को लेकर बड़ा फैसला लिया था. ऐसे में आज वह क्या फैसला लेते हैं इस पर हर किसी की नज़र है. वहीं इस बैठक में मंत्रालयों का बंटवारा भी हो सकता है. इसके अलावा कैबिनेट में संसद सत्र की तिथि पर निर्णय लिया जा सकता है. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी 303 सीटों के साथ सत्ता में आई है. साल 2014 में उसे 282 सीटें मिली थी. जीत के बाद बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को भी शपथ दिलाई गई. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी के अलावा 24 कैबिनेट, 24 राज्य मंत्री और 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस मंत्रिमंडल में बीजेपी के साथ एनडीए के सहयोगी दलों शिवसेना, शिअद और लोजपा के मंत्रियों को भी शामिल किया गया है. पहली बार शामिल किए गए ये चेहरे सरकार में पहली बार शामिल होने वालों में जयशंकर के अलावा प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत, अर्जुन मुंडा, रमेश पोखरियाल निशंक, रत्न लाल कटारिया, रामेश्वर तेली, कैलाश चौधरी, नित्यानंद राय, प्रताप चंद्र सारंगी, डी मुरलीधर, सोम प्रकाश, रेणुका सिंह, देबाश्री चौधरी, किशन रेड्डी, राव साहब दानवे, संजय धोत्रे आदि शामिल हैं. अनुराग सिंह ठाकुर मोदी सरकार में पहली बार शामिल किए गए हैं. नई सरकार में शामिल नहीं हुए पिछली सरकार के ये चेहरे नई सरकार में पिछली सरकार के जिन प्रमुख चेहरों को शामिल नहीं किया गया है उनमें सुरेश प्रभु, मेनका गांधी, जे पी नड्डा, राधामोहन सिंह, राज्यवर्द्धन राठौड़, जुएल ओराम, उमा भारती, अनंत गीते, महेश शर्मा और के जे अल्फोंस शामिल हैं. मोदी 543 सदस्यीय लोकसभा में कुल 80 मंत्री रख सकते हैं. संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा सदस्यों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए. मोदी लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ, अमित शाह- जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री अनदेखी तस्वीरें: मोदी के शपथ समरोह में सोनिया-राहुल, अंबानी परिवार सहित 8 हजार लोगों ने की शिरकत कैबिनेट मंत्री बने अमित शाह को मिल सकता है विदेश मंत्रालय, BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में नड्डा सबसे आगे मोदी सरकार में शपथ लेने के बाद चर्चा में आए एस जयशंकर, जानें, कौन हैं ये  यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget