एक्सप्लोरर

Narcotic Jihad Remarks: कांग्रेस ने की कैथोलिक बिशप जोसेफ की आलोचना, बीजेपी ने किया समर्थन

कैथोलिक बिशप जोसेफ कल्लारंगत ने ‘लव और नारकोटिक जिहाद’ पर दिए विवादास्पद बयान से राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. कांग्रेस ने कहा कि उन्होंने ‘‘हदें पार कर दी हैं.’’

तिरुवनंतपुरम: कैथोलिक बिशप जोसेफ कल्लारंगत द्वारा कथित ‘लव और नारकोटिक जिहाद’ पर दिए गए विवादास्पद बयान से केरल में शुक्रवार को राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया. साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि बिशप ने अपनी टिप्पणी से ‘‘हदें पार कर दी हैं.’’

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कल्लारंगत को पूरा समर्थन देते हुए समाज से उनके बयान पर चर्चा करने का आग्रह किया. सत्तारूढ़ दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से मामलों पर प्रायः त्वरित टिप्पणी की उम्मीद की जाती है लेकिन अभी तक उसकी ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है.

ऐसे बयान देने से बचना चाहिए- वी डी सतीशन 

विधानसभा में नेता विपक्ष वी डी सतीशन ने फेसबुक पर लिखा कि समुदाय के लोगों और आध्यात्मिक नेताओं को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जिससे केरल में शांति के वातावरण या आमजन के बीच भरोसे की भावना को क्षति पहुंचे. उन्होंने कहा कि अपराध का जाति या लिंग से कोई संबंध नहीं होता.

सतीशन ने कहा कि मानसिक बीमारी के लिए जाति और धर्म को देखना नस्ली भेदभाव है. उन्होंने कहा, ‘‘जाति और धर्म के आधार पर अपराधों को देखना और इसके लिए किसी समुदाय विशेष को दोषी ठहराना बड़ी भूल है. बिशप जोसेफ कल्लारंगत के बयान ने हदें पार कर दी हैं.’’ नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि धर्मिक नेताओं को आत्म नियंत्रण और संयम का पालन करना चाहिए.

उनके अपने अनुभव पर आधारित है बयान- बिशप

हालांकि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने साइरो-मालाबार चर्च से संबंधित बिशप का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने जो कुछ भी बोला है, वह ‘‘गंभीर मुद्दा’’ है जिसपर समाज को चर्चा और विश्लेषण करना चाहिए. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिशप ने जो कहा है, वह उनके अपने अनुभव पर आधारित है. यह गंभीर मुद्दा है जिस पर बिना किसी पूर्वाग्रह के चर्चा होनी चाहिए. कुछ लोग बहस से क्यों बचना चाहते हैं?’’

कल्लारंगत के दावों का समर्थन करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में ‘नारकोटिक जिहाद’ एक सच्चाई है और जिन लोगों को रेव पार्टियों के संबंध में गिरफ्तार किया जा रहा है, उनके आतंकवादी नेटवर्क से करीबी संपर्क हैं. उन्होंने कहा कि केरल या भारत में ही नहीं, विश्वभर में ड्रग माफिया का आतंकवादी संगठनों से गहरा नाता है.

सुरेंद्रन ने कहा, ‘‘बिशप ने सच बोला और इसके लिए उन पर हर ओर से हमला नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने जो कहा, वह नई चीज नहीं है. उन्होंने किसी समुदाय विशेष पर आरोप नहीं लगाया, बल्कि केवल उन्हें दोष दिया जो समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं.’’

केरल में ईसाई लड़कियां ‘‘लव और नारकोटिक जिहाद’’ का शिकार बन रही हैं- जोसेफ कल्लारंगत

इस बीच कोट्टायम स्थित मुस्लिम संगठन महल्लु मुस्लिम समन्वय समिति ने बिशप के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कल्लारंगत ने जानबूझकर समाज का सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करने के लिए बयान दिया. जोसेफ कल्लारंगत ने गुरुवार को कहा था कि केरल में ईसाई लड़कियां ‘‘लव और नारकोटिक जिहाद’’ का शिकार बन रही हैं और जहां भी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, वहां दूसरे धर्मों के युवाओं को बर्बाद करने के लिए चरमपंथी ऐसे तरीके अपना रहे हैं.

जिले के एक चर्च में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बिशप ने कहा था कि ‘‘लव जिहाद’’ के तहत गैर मुस्लिम, विशेषकर ईसाई समुदाय की लड़कियों को बड़े स्तर पर प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और आतंकवाद जैसे कृत्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश का खुलासा, कश्मीर में तालिबान के वीडियो दिखाकर आतंकवाद को भड़काने की कर रहा है कोशिश

बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित है या नहीं ? इस खबर को पढ़कर खत्म हो जाएगी देशभर के माता-पिता की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget