एक्सप्लोरर

नारदा स्टिंग केस: बीजेपी नेता मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी को लेकर CBI ने क्या कुछ कहा?

नारदा स्टिंग केस में सीबीआई ने ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम समेत चार नेताओं को सोमवार को गिरफ्तार किया था. इसके बाद हाकिम ने मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए बयान दिया था.

नई दिल्ली: नारदा स्टिंग केस में टीएमसी के नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. टीएमसी का कहना है कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है. पार्टी का कहना है कि नारदा स्टिंग केस में शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया है.

विवाद के बीच सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सदस्य अपरूपा पोद्दार के खिलाफ 2014 के नारदा स्टिंग मामले में ‘अबतक’ कुछ नहीं मिला है. हालांकि केंद्रीय एजेंसी ने लोकसभा अध्यक्ष से दो साल पहले शुभेंदु अधिकारी समेत चार अन्य के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी थी .

बहरहाल, अधिकारियों ने बताया कि जांच अब भी चल रही है और किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने छह अप्रैल 2019 को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शुभेंदु अधिकारी, सौगत रॉय, काकोली घोष दस्तीदार और प्रसून बनर्जी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी मांगी थी क्योंकि ये सभी कथित घटना के समय लोकसभा के सदस्य थे.

शुभेंदु अधिकारी कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी विश्वस्त माने जाते थे लेकिन वह दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हरा दिया. वह अब विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि नारदा टीवी न्यूज चैनल के मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में कथित स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें तृणमूल कांगेस के मंत्री, सांसद और विधायक लाभ के बदले में एक कंपनी के प्रतिनिधियों से कथित तौर पर धन लेते नजर आए.

यह टेप पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सार्वजनिक हुआ था. हालांकि, चुनाव पर इसका असर नहीं पड़ा और बनर्जी की सत्ता में वापसी हुई.

एजेंसी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मंत्रियों फिरहाद हाकिम व सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और पार्टी के पूर्व नेता तथा कोलकाता के पूर्व महापौर शोभन चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था और उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया. राज्यपाल ने सीबीआई को सात मई को उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी थी.

आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा उन आरोपियों में शामिल हैं जिनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है और वह फिलहाल जमानत पर हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की प्राथमिकी में 13 आरोपी नामज़द हैं और नवंबर 2017 में बीजेपी में शामिल होने वाले रॉय और तृणमूल कांग्रेस की सांसद पोद्दार के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं मांगी गई थी, क्योंकि उनके खिलाफ अबतक कुछ नहीं मिला है.

इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुल्तान अहमद भी आरोपी थे लेकिन उनकी सितंबर 2017 में मृत्यु हो गई है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए बंगाल में मंत्री हाकिम ने सोमवार शाम को ट्विटर पर आरोप लगाया कि जो लोग दबाव के हथकंडों के आगे झुक गए और बीजेपी में शामिल हो गए, वे आज सीबीआई की गिरफ्तारी और उत्पीड़न से बच गए.

अदार पूनावाला ने कहा- इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश में 2-3 महीने में नहीं हो सकता सभी का वैक्सीनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget