एक्सप्लोरर

Nandigram Election Result 2021: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का किला नहीं भेद पाईं ममता बनर्जी, बंगाल में TMC ने जीती 200 से अधिक सीटें

Nandigram Election Result 2021: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. हालांकि सीएम ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हार का सामना करना पड़ा है.

नई दिल्ली: Nandigram Election Result 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की लहर के सामने कोई भी पार्टी नहीं ठहर सकी. टीएमसी 2016 के चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. रात के 12 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी 201 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 12 सीटों पर आगे है. 2016 के चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी.

वहीं 200 प्लस का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी 72 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 5 सीटों पर आगे है. कांग्रेस-लेफ्ट और आईएसएफ का गठबंधन खाता भी नहीं खोल सका. एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है. एक सीट पर राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी आगे है. 

इस बड़ी जीत के बावजूद ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला उन्हीं के पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से था. चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता को 1,956 वोटों से हराया है.

नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी को 110764 वोट और ममता बनर्जी को 108808 वोट और लेफ्ट गठबंधन की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी को 6267 वोट मिले. वोट प्रतिशत की बात करें तो अधिकारी ने 48.49 फीसदी, ममता बनर्जी को 47.64 फीसदी और मीनाक्षी मुखर्जी को 2.47 फीसदी वोट मिले.

अपनी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करने तथा मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिये नंदीग्राम की जनता का आभार. मैं उनकी सेवा करने और उनके कल्याण के लिये काम करते रहने का वादा करता हूं. मैं आपका आभारी हूं.''

टीएमसी की मांग
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में ‘‘गड़बड़ी’’ के खिलाफ वह अदालत जाएंगी. तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट पर पुन: मतगणना की मांग करते हुए मतों की गिनती में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया है. पार्टी ने पत्र में आरोप लगाया कि बनर्जी के पक्ष में पड़े वैध मतों को रद्द कर दिया गया जबकि बीजेपी के पक्ष में डाले गए अवैध मतों की गणना की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget