एक्सप्लोरर

नागालैंड विधानसभा चुनाव: यहां भी सरकार बनाएगी बीजेपी, जेडीयू देगी समर्थन

नागालैंड विधानसभा चुनाव: बता दें कि 60 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने इस बार एनडीपीपी के साथ गंठबंधन किया था, जिसका बीजेपी को बड़ा फायदा मिला है.

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के परिणाम बीजेपी के लिए खुशी की खबर लेकर आए हैं. नागालैंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन किया और अब सरकार बनाने का दावा कर रही है. बीजेपी, जेडीयू के समर्थन से सरकार बनाएगी. जेडीयू ने समर्थन की चिट्ठी सौंप दी है.

बता दें कि 60 सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी ने इस बार एनडीपीपी के साथ गंठबंधन किया था, जिसका बीजेपी को बड़ा फायदा मिला है. राज्य में बीजेपी और उसकी सहयोगी दल एनडीपीपी ने मिलकर 27 सीटों पर अपना कब्जा जमाया. इसमें बीजेपी ने 11 सीटें और एनडीपीपी ने 16 सीटें जीतीं. वहीं एनपीएफ ने 27 सीटों पर जीत हासिल की. जेडीयू ने इस चुनाव में एक सीट और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीएफ) ने दो सीटों पर कब्जा जमाया.

नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी. नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटें हैं लेकिन चुनाव 59 सीटों पर हुआ क्योंकि नॉर्दन अंगामी- II सीट से पूर्व सीएम और NDPP के नेफियू रियो निर्विरोध जीत गए. नागालैंड में इस बार चुनाव बेहद अस्थिर माहौल में हुआ. नागालैंड में बीजेपी ने एनडीपीपी (नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी) के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा. एनडीपीपी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने बनाई थी. नागालैंड में एनडीपीपी 40 सीट और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ी.

इस बार बीजेपी ने एनपीएफ का साथ छोड़, एनडीपीपी का दामन थामा

नागालैंड में साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 'नागा पीपल्स फ्रंट' यानि एनपीएफ के साथ गठबंधन किया था, मगर इस बार बीजेपी ने एनपीएफ का साथ छोड़ने का फैसला किया और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी यानि एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का मन बनाया. एनपीएफ का साथ छोड़, एनडीपीपी से गठबंधन करने का बीजेपी का फैसला सही साबित हुआ और नागालैंड में भी बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही है.

नागालैंड में बीजेपी ने 20 सीटों पर और एनडीपीपी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा. माना जा रहा है कि एनडीपीपी के नेफियू रियो नागालैंड में सीएम बनेंगे. खास बात ये है कि नेफियू इस बार की विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से निर्विरोध चुनाव जीत गए थे. इस तरह नागालैंड में सिर्फ 59 सीटों पर ही चुनाव हुए.

15 साल से सत्ता पर काबिज थी एनपीएफ

गौरतलब है कि साल 2003 से नागालैंड में एनपीएफ सत्ता पर काबिज थी. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में नागालैंड पीपुल्स फ्रंट को 60 में से 38 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन इस बार एनपीएफ को बीजेपी से बड़ा झटका मिला है. बीजेपी और एनडीपीपी के साथ ने एनपीएफ को सात्ता से उखाड़ फेंका है.

इस चुनाव में कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली थी. आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीते थे. बीजेपी को एक सीट पर जबकि एनसीपी को चार सीटों पर जीत मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget