एक्सप्लोरर

Assembly Elections 2023: नगालैंड-त्रिपुरा-मेघालय चुनाव के नतीजे आज, इससे पहले जान लें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के रिजल्ट

Exit Polls 2023 Results: नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा चुनाव के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. इससे पहले तीनों राज्यों के एग्जिट पोल में देखिए कहां किसकी सरकार बनने का अनुमान है.

Assembly Elections 2023 Exit Polls: मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनावों के नतीजों का दिन आ गया है. आज यानी गुरुवार (2 मार्च) को तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे. त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी. राज्य में लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. नगालैंड में करीब 84 प्रतिशत और मेघालय में 76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. चुनाव के नतीजों से पहले तीनों राज्यों के एग्जिट पोल (Exit Poll) से जानिए कहां किसकी सरकार बनने का अनुमान है. 

सबसे पहले त्रिपुरा की बात करते हैं. त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को सबसे ज्यादा 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें, लेफ्ट+कांग्रेस को 6-11 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को कोई सीट मिलती नहीं दिख रही. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 21-27 सीटें, लेफ्ट+ को 18-24, टीएमपी को 12-17 सीटें दी गई हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल में त्रिपुरा में बीजेपी की वापसी बताई जा रही है. 

नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी को बहुमत?

नगालैंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38-48 सीटें, एनपीएफ को 3-8 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें और अन्य को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी को 39-49 सीटें, एनपीएफ को 4-8 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा. नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं. 

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान

वहीं मेघालय के एग्जिट पोल की बात करें तो यहां पेंच फंसता दिखा रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल में यहां त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनपीपी को 18-24 सीटें, बीजेपी को 4-8 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, टीएमसी को 5-9 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें दी गई हैं. 

बीजेपी-एनपीपी करेगी गठबंधन?

टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में, एनपीपी को 18-26 सीटें, बीजेपी को 3-6 सीटें, टीएमसी को 8-14 सीटें, कांग्रेस को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है. मेघालय में कोनराड संगमा की एनपीपी एक बार फिर बीजेपी के साथ सरकार बना सकती है. उन्होंने एग्जिट पोल के बाद इस बात के संकेत भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि नतीजों के बाद अगर बीजेपी से गठबंधन की जरूरत पड़ी तो राज्य के हित में फैसला लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Arvind Kejriwal On PM Modi: सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर वार- 'जैसे एक जमाने में इंदिरा गांधी ने...', | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget