एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के मामले में TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, इस जेल में रहेंगे पूर्व सीएम

N Chandrababu Naidu Custody: सीआईडी ने कहा कि टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले मामले में हमारे सवालों के जवाब नहीं दिए.

N Chandrababu Naidu Custody: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाले केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) की कोर्ट ने रविवार (10 सितंबर) को 14 दिन की  न्यायिक हिरासत में भेजा.

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को 14 दिन राजमुंदरी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. इसको देखते हुए जेल के आसपास धारा 144 लगा दी गई है. उन्हें शनिवार (8 सितंबर) की देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था. इससे पहले उनसे लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई. 

एन चंद्रबाबू नायडू को कब गिरफ्चार किया?
सीआईडी की टीम ने  पूर्व केंद्रीय मंत्री नायडू को शनिवार (9 सितंबर) सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था. नायडू को उस समय अरेस्ट किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे. 

टीडीपी ने क्या कहा?
एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने इस बीच पूरे मामले पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नायडू के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए. लोग उनके साथ हैं.

सीआई़डी ने क्या कहा?
सीआईडी ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू ने पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया. हमारे सवालों के अस्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि उन्हें कुछ बातें याद नहीं हैं. नायडू से उन नोट फाइल के आधार पर प्रश्न पूछे गए जो इस ‘केस डायरी’ से जुड़े सबूत का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने सवालों का जवाब देते समय सहयोग नहीं किया और अस्पष्ट रूप से उत्तर दिया कि उन्हें तथ्य याद नहीं हैं.

सरकार ने क्या कहा?
सरकार के सलाहकार एस रामकृष्ण रेड्डी ने पुलिस को आर्थिक अपराध के मामलों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस देने की आवश्यकता नहीं होती है.  उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर में आरोपी का नाम दर्ज नहीं है, तो भी नोटिस देने की आवश्यकता नहीं होती है. 

क्या मामला है?
आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था. ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर आंध्र प्रदेश के विपक्षी दल नाराज, राज्य सरकार पर प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget