एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में चोटी काटने वाले का आतंक, गुरुग्राम में 13 साल की बच्ची की चोटी कटी

परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह कटर की आवाज सुनकर उठे, इसके बाद जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी. इस घटना के बाद बच्ची के परिजन सदमे में हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में चोटी काटने वाले का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीती रात एक बार फिर दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 13 साल की बच्ची की चोटी कट गई. बाल कटने के बाद से लड़की और उसके माता पिता सदमे में हैं. बच्ची के कटे हुए बाल देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के बसई रोड की कृष्णा नगर कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की ये बच्ची कक्षा नौ में पढ़ती है. परिजनों ने बताया कि आज सुबह वह कटर की आवाज सुनकर उठे, इसके बाद जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी. इस घटना के बाद बच्ची के परिजन सदमे में हैं.

गुरुग्राम में चोटी काटने वाली घटनाए लगातार बढ़ती जा रही है. ये घटनाएं सिर्फ गांव देहात और स्लम एरिया में ही हो रही हैं. जबकि गुरुग्राम के पॉश इलाके में अभी तक एक भी ऐसी घटना नहीं हुई है. पुलिस ने सोशल मीडिया, टीवी चैनल और अखबार के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही अफवाह फैलाएं.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा की इस मामले में सच्चाई कितनी है.

दिल्ली में तीन महिलाओं की काउंसलिंग कराने की तैयारी में पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कांगनहेड़ी गांव में बाल काटने की घटना के मामले में पुलिस डॉक्टर्स से तीनों महिलाओं की काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रही है. पुलिस को शक है महिलाओं ने खुद ही इस घटना को अंजाम दिया है. साथ ही पुलिस ने तीनों ही महिलाओं के घर की सभी कैंची को सीज किया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.  हालांकि पुलिस इसके पीछे किसी शरारती तत्व होने की थ्योरी पर भी काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget